भारत

छात्रा को ट्यूशन टीचर ने बनाया हवस का शिकार, दी ये धमकी

jantaserishta.com
19 July 2024 12:31 PM IST
छात्रा को ट्यूशन टीचर ने बनाया हवस का शिकार, दी ये धमकी
x

सांकेतिक तस्वीर

सूचना डायल 112 पर दी गई।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में सेंकेड क्लास में पढ़ने वाली सात वर्षीय छात्रा के साथ ट्यूशन टीचर ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को यह बात किसी को बताने पर उसके पिता को गोली मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि कि उनकी बेटी एक युवक के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। दो दिन से छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए नहीं जा रही थी। गुरुवार को जब मां ने ट्यूशन जाने के लिए दबाव डाला तो वह रोने लगी। बच्ची के रोने पर उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने बेटी से ट्यूशन नहीं जाने का कारण पूछा तो पहले तो वह इधर-उधर की बातें करती रही, लेकिन बाद में उसने सब कुछ बता दिया।
पिता ने बताया कि बच्ची दो दिन से खाना नहीं खा रही थी। वह किसी से बात भी नहीं कर रही थी। इस घटना के बाद से बच्ची गहरे सदमें चली गई है। उनका कहना है कि दुष्कर्म के चलते बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर जख्म के निशान भी बन गए हैं। बच्ची द्वारा आपबीती बताने के बाद इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई।
मंसूरी सर्किल के एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना दो दिन पुरानी है। गुरुवार को इसकी सूचना दी गई। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्यूशन टीचर अजय शर्मा उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जाएंगे।
बताया गया है कि आरोपी शिक्षक के पास कई छात्र-छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए जाते हैं। मंगलवार दोपहर में आरोपी शिक्षक बच्ची को अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि वहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर बच्ची को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, किसी को यह बात बताने पर उसके पिता को गोली मारने की भी धमकी दी।
गाजियाबाद के ही एक अन्य मामले में अस्तबल में काम करने वाली 16 वर्षीय किशोरी से सहकर्मी ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि धमकी के कारण पीड़िता काफी समय तक चुप रही, लेकिन गर्भवती होने के बाद पीड़िता ने आपबीती बताई। किशोरी की मां की शिकायत पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाक्षेत्र में रहने वाली किशोरी एक अस्तबल में सफाई का काम करती थी। यहीं पर टीला मोड़ क्षेत्र में रहने वाला रहीस काम करता था। पांच माह पूर्व रहीस ने अस्तबल में किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और परिजनों या पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। बुधवार को पीड़िता के पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है। पीड़िता ने मां को बताया कि रहीस ने उसके साथ गलत काम किया था। इसके बाद वह धमकी देकर कई बार पीड़िता से दुष्कर्म कर चुका है।
एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रहीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story