Health Tips: जाने उम्र के अनुसार बादाम खाने के नियम

Update: 2024-08-03 09:14 GMT
Health Tips हेल्थ टिप्स: बढ़ते बच्चों के दिमागी विकास की हो बात या फिर परिवार के हर सदस्य की सेहत का रखना हो ख्याल, घर के बड़े-बुजुर्ग रोजाना कुछ बादाम नाश्ते में भिगोकर खाने की सलाह देते हैं। बादाम में बाकी मेवों की तुलना में सबसे ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बादाम का नियमित सेवन शरीर में विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, सेलेनियम, कॉपर, नियासिन, आयरन और मैग्नीशियम की कमी को पूरा करता है। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं, बादाम की तासीर गर्म होने की वजह से अगर इसका सेवन सही तरीके से ना किया जाए तो यह फायदे की जगह आपको नुकसान तक पहुंचा सकता है।
बता दें, शारीरिक जरूरत से कम बादाम खाने पर व्यक्ति को उसका फायदा पूरी तरह नहीं मिल पाता है। जबकि अगर व्यक्ति जरूरत से ज्यादा बादाम खाता है तो उसे उसके Side effect झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में बादाम का सेवन करने से पहले हर व्यक्ति को अपनी उम्र के हिसाब से उसकी सही मात्रा का पता होना बेहद जरूरी हो जाता है।
वयस्क व्यक्ति को रोज कितने बादाम खाने चाहिए?
कई स्वास्थ्य रिपोर्ट एक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन लगभग 30 ग्राम, यानी लगभग 23 बादाम खाने की सलाह देती हैं। बादाम की इतनी मात्रा एक वयस्क व्यक्ति के शरीर को जरूरी सभी पोषक तत्वों की मात्रा पूरी करवाने के लिए काफी होती है। वयस्क व्यक्ति के लिए इतनी मात्रा में बादाम का सेवन नुकसान नहीं पहुंचाता है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ-
विशेषज्ञों की मानें तो भारत जैसे गर्म देश में रोजाना एक व्यक्ति को 4-5 भिगोए हुए बादाम से ज्यादा नहीं खाने चाहिए। नियमित रूप से बादाम का सेवन हृदय, मस्तिष्क विकार, त्वचा और हेयर हेल्थ, मधुमेह, खांसी, सांस-संबंधी समस्या और एनीमिया में फायदा देता है। वहीं अगर बादाम का सेवन ज्यादा कर लिया जाए तो यह कब्ज, त्वचा रोग, अत्यधिक पसीना आने का कारण भी बनने लगता है।
वेट लॉस में भी करता है मदद-
एक स्टडी में यह पाया गया कि जो लोग बादाम का सेवन नहीं करते हैं उनकी तुलना में बादाम खाने वाले लोगों का वेट लॉस जल्दी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम में मोनोसेचुरेटेड फैट, प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखताी है। बादाम में मौजूद मोनोसेचुरेटेड जैसे हेल्दी फैट दिल की सेहत का ध्यान रखकर कोलेस्‍ट्रोल के स्‍तर को कम करने में मदद करते हैं। जबकि बादाम में मौजूद protein
मसल्स रिपेयर और ग्रोथ में मदद करता है। जो आपके हेल्दी वेट को बनाए रखने में मदद करता है।
बच्चों के लिए कितने बादाम-
करीब 10 बादाम बच्‍चों के लिए काफी होते हैं। बच्चों को रोजाना 10 बादाम भिगोकर खिलाने से बच्‍चों को प्रोटीन की पर्याप्‍त मात्रा मिल सकती है।
क्या है बादाम खाने की सही तरीका-
सेहत के लिए बादाम के पूरे फायदे लेने के लिए आपको उसे खाने का सही तरीका जरूर पता होना चाहिए। बता दे, आप बादाम को कच्चा भी खा सकते हैं। यह बादाम खाने का सबसे आसान और हेल्दी तरीका है। कच्चे बादाम में प्राकृतिक तेल और पोषक तत्व संरक्षित रहते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचा सकते हैं।
हालांकि ज्यादातर लोग बादाम खाने के लिए यह दूसरा तरीका ज्यादा पसंद करते हैं। इस तरीके में बादाम को रात भर भिगोकर रखने के बाद अगली सुबह खाया जाता है। बादाम खाने के इस तरीके से बादाम जल्दी तो पचते ही है, साथ ही उनमें पौष्टिक तत्वों की उपलब्धता भी बढ़ सकती है।
Tags:    

Similar News

-->