Health Tips: क्या वाकई ज्यादा पसीना बहाने से कम होता है मोटापा

Update: 2024-08-14 16:14 GMT
स्वास्थ्य सुझाव health tips: शरीर से पसीना निकलना बहुत नॉर्मल सी बात है। मौसम में थोड़ी गर्माहट आते ही, कोई फिजिकल एक्टिविटी करते समय या फिर जिम में वर्कआउट करते समय पसीना आ ही जाता है। लेकिन क्या शरीर से पसीना निकलने पर शरीर का वेट लॉस होता है, यह एक बड़ा सवाल है ? अधिकतर लोगों का मानना है कि शरीर से जितना ज्यादा पसीना बहेगा, वजन भी उतनी ही तेजी से घटेगा। लेकिन इस बात में आखिर कितनी सच्चाई है हम आज उस बात का जिक्र करेंगे। इसके साथ हम यह भी जानेंगे की आखिर ज्यादा से ज्यादा पसीना बहाने पर शरीर में क्या–क्या बदलाव होते हैं।
सबसे पहला सवाल, आखिर क्यों आता है पसीना?
पसीना बहाने से वेट लॉस होता है या नहीं, इसे जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर पसीना आता क्यों है। दरअसल जब हमारे शरीर का टेंपरेचर बढ़ता है, तो शरीर में पसीने की ग्रंथियां एक्टिव होती है जिससे पसीना बाहर निकलता है। पसीने के जरिए शरीर अपने Temperature को मेंटेन करता है। शरीर से जितना पसीना निकलता है, शरीर का टेंपरेचर उतना ही कम होता है। गर्मी के मौसम में और एक्सरसाइज या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करते समय शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है, जिससे पसीना भी अधिक निकलने लगता है।
क्या पसीना बहाने से होता है वेट लॉस ?
लोगों के मन में यह धारणा बनी हुई है कि पसीना बहाने से शरीर का वेट लॉस होता है, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। एक्सपर्ट के मुताबिक पसीना बहाने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है, लेकिन इससे वेट लॉस का कोई संबंध नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि जिम में एक्सरसाइज करने से, साइकलिंग करने से या कोई और फिजिकल एक्टिविटी करने से सिर्फ कैलोरी बर्न होती है, जिससे एक्स्ट्रा वेट बढ़ता नहीं है, लेकिन इससे फैट बर्न नहीं होता है,
यानी
वेट लॉस नहीं होता है।
शरीर से पसीना निकलने के हैं ढेरों फायदे ?
हेल्थ एक्सपोर्ट का मानना है कि शरीर से पसीना निकलने के कई फायदे हैं। इससे वेट लॉस तो नहीं होता है, लेकिन हेल्थ के लिए यह बहुत ही लाभदायक होता है। दरअसल पसीना निकलने से शरीर के पोर्स के जरिए भीतर के Toxins बाहर निकलते हैं। पसीने के जरिए शरीर पर जमी गंदगी भी बाहर निकल जाती है। इससे स्किन ग्लो करती है। शरीर का टेंपरेचर मेंटेन होता है। एक्सपर्ट का मानना है कि अधिक गर्मी में या फिजिकल एक्टिविटी अथवा एक्सरसाइज करते समय शरीर से पसीना ना निकालना किसी बीमारी का इशारा हो सकता है।
Tags:    

Similar News

-->