Health Tips: इन लोगों को सत्तू का सेवन पढ़ सकता है भारी

Update: 2024-08-05 14:03 GMT
Health tips स्वास्थ्य सुझाव: गर्मियां शुरू होते ही लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना पसंद करते हैं जिनकी तासीर ठंडी हो। सत्तू भी ऐसी ही चीजों में से एक है। गर्मियों में सत्तू की मांग बढ़ जाती है। ठंडी तासीर वाले सत्तू का इस्तेमाल गर्मियों के पेय पदार्थों से लेकर कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है। यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। इसके बावजूद कुछ लोगों को गर्मियों में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से उनकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।
इन लोगों को नहीं करना चाहिए सत्तू का सेवन-
गैस-
गर्मियों में सत्तू का अधिक सेवन करने से पेट में गैस की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में जो लोग पहले से ही Gastic की समस्या से परेशान रहते हैं उन्हें इसका सेवन सोच-समझकर करना चाहिए,वरना आपको इसके गंभीर परिणाम भी भुगनते पड़ सकते हैं।
पथरी-
अगर आपको पथरी की समस्या है, तो भूलकर भी सत्तू का सेवन न करें। दरअसल, पथरी की समस्या में सत्तू खाना काफी हानिकारक हो सकता है। यह आपकी इस समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है।
ठंडी चीजों से करना हो परहेज-
अगर हड्डियों में दर्द या वात जैसी किसी समस्या की वजह से आपको ठंडी चीजों का सेवन करने की मनाही हो, तो इसका ज्यादा सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है, जो आपको और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।
एलर्जी-
कई लोगों को किसी खास फूड से एलर्जी होती है, अगर आपको चना पचाने या सत्तू से Allergies है तो सत्तू का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपको सत्तू से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से बचें।
Tags:    

Similar News

-->