Health: तनाव और डिप्रेशन की समस्या से निजात दिलाएंगे ये योगासन

Update: 2025-04-05 07:03 GMT
Health: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक योग के माध्यम से तनाव और अवसाद की समस्या को कम किया जा सकता है। योग का नियमित अभ्यास तनाव पैदा करने वाले हार्मोन के स्तर को कम करने के साथ मानसिक शांति प्राप्त करने में मदद करता है। जिन लोगों को अक्सर तनाव या अवसाद की समस्या रहती है, ऐसे रोगियों के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगाभ्यासों के बारे में जानते हैं जिनका अभ्यास करके आप तनाव और चिंता सहित अवसाद की समस्या को कम कर सकते हैं।
श्वास के अभ्यास या प्राणायाम
श्वास पर नियंत्रण प्राप्त करने वाले अभ्यास स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। यही कारण है कि तनावग्रस्त लोगों को प्राणायाम करने की सलाह दी जाती है। सांस वाले अभ्यास शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होते हैं, जो दिल की धड़कन और रक्तचाप की अनियमितता को ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसे में प्राणायाम का नियमित रूप से अभ्यास तनाव को कम करने के साथ मस्तिष्क के कार्यों को ठीक करने में मदद कर सकता है।
मन को शांति देते हैं ध्यान वाले योगाभ्यास
मेडिटेशन, मन को शांत करने का सबसे बेहतर तरीका है। मेडिटेशन, मन से अनावश्यक विचारों को हटाकर वर्तमान को ठीक से जीने में मदद करने का साधन है। यह मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने में सहायक है, जिससे आप दिनभर आत्मविश्वास और शांति के साथ कार्यों को बेहतर ढंग से कर सकते हैं। मेडिटेशन का अभ्यास किसी भी समय किया जा सकता है। तनावग्रस्त महसूस करने वाले लोगों के मेडिटेशन सबसे फायदेमंद अभ्यास माना जाता है।
कई अन्य योगाभ्यास भी लाभदायक
योग विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से किए जाने वाले अभ्यास भी तनाव को कम करने में बहुत मदद करते हैं। उत्तानासन (स्टैंडिंग फॉरवर्ड बेंड), वज्रासन (वज्र मुद्रा) और बालासन जैसे अभ्यास मस्तिष्क में तनाव वाले हार्मोन के स्तर को कम करने में सहायक हो सकते हैं। तनाव-अवसाद को कम करने के लिए नियमित रूप से इन आसनों का अभ्यास काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Tags:    

Similar News