Health: करी पत्ते में छिपा है कई बीमारियों का इलाज, सुबह खाली पेट ऐसे करें सेवन
Health: करी पत्ता, जिसे मीठा नीम भी कहा जाता है, भारतीय रसोई में आमतौर पर स्वाद और खुशबू के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ता हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है? इसे खाली पेट चबाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते है|
1. इम्यूनिटी मजबूत होती है-
रोजाना सुबह खाली पेट 7 से 8 करी पत्ते चबाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. करी पत्ते में आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं. इसके अलावा, करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करते हैं|
2. ब्लड शुगर कंट्रोल-
करी पत्ते के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. यह उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जिन्हें डायबिटीज है. करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को बैलेंस रखते हैं|
3. नजर तेज होती है-
करी पत्ते का सेवन आंखों के लिए भी लाभदायक होता है. इसमें विटामिन ए मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करता है और दृष्टि संबंधी समस्याओं को दूर रखता है|
4. वजन घटाने में मददगार-
करी पत्ते में मौजूद एंटी ओबेसिटी गुण वजन को घटाने में हेल्पफुल होते हैं. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और फैट को घटाने में मदद करता है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना 5 से 6 करी पत्ते चबाकर उसके बाद हल्का गर्म पानी पी सकते हैं|
5. पाचन तंत्र के लिए लाभदायक-
करी पत्ता पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है. इसमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व पाचन क्रिया को स्मूद रखते हैं और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं|
सुबह खाली पेट 7 से 8 करी पत्ते को पानी के साथ चबाएं. अगर स्वाद में कड़वापन महसूस हो तो आप इसमें 3-4 तुलसी की पत्तियां और थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं. यह स्वाद में बेहतर हो जाएगा और आपको स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे|
करी पत्ते के इन लाभों को नियमित रूप से लेने से न सिर्फ आपकी सेहत सुधरेगी बल्कि आपका शरीर अंदर से मजबूत और रोगमुक्त रहेगा|