Health: नाश्ते में खाएं मुट्ठीभर छिलके वाली मूंग दाल स्प्राउट्स, मिलेंगे फायदे

Update: 2024-10-21 04:31 GMT
Health: जिन लोगों को पाचन और पेट से जुड़ी समस्या रहती है उन्हें खासतौर से स्प्राउट्स खाने चाहिए। इसके लिए 1 मुट्ठी मूंगदाल स्प्राउट्स ही असरदार हैं। जानिए रोज सुबह मूंगदाल स्प्राउट्स खाने के फायदे?
मूंग दाल स्प्राउट्स खाने के फायदेBenefits of eating moong dal sprouts
वजन घटाए- अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको रोज सुबह अंकुरित मूंग दाल खानी चाहिए। मूंगदाल स्प्राउट्स को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके अलावा छिलका मूंगदाल में फाइबर भरपूर होता है जिससे मेटाबॉलिज्म तेज बनता है। स्प्राउट्स मूंगदाल खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है और लो कैलोरी फूड होने की वजह से ये तेजी से वजन कम करता है।
पाचन ठीक बनाए- रोजाना भीगी मूंगदाल खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है जिससे पेट ठीक रहता है और पाचन में सुधार आता है। मूंगदाल स्प्राउट्स खाने से भूख कम लगती है और साथ ही गैस, एसिडिटी, सूजन और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। मूंगदाल को पचाना भी आसान है।
इम्यूनिटी बढ़ाए- मूंग दाल खाने से शरीर को जरूरी विटामिन मिलते हैं। मूंगदाल में विटामिन सी भी होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। मूंगदाल का सेवन करने से शरीर में सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ती है जो कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करती है।
आंखों की रौशनी बढ़ाए- अगर आप रोजाना सुह मूंगदाल स्प्राउट्स खाते हैं तो इससे शरीर को विटामिन ए मिलता है। मूंगदाल स्प्राउट्स आंखों की सेहत के लिए अच्छा है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। मूंगदाल स्प्राउट्स में जिंक और विटामिन ए होता है जो रतौंधी जैसी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।
मूंग दाल को जब आप स्प्राउट्स बनाकर खाते हैं तो इससे शरीर को फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। ये सभी विटामिन और पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। मूंगदाल का सेवन करने से हाई बीपी, अनियमित दिल की धड़कन और मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन की समस्या को दूर किया जा सकता है।
Tags:    

Similar News

-->