Health Care: बिना दर्द टाइट मसल्स को चुटकी में दूर कर देंगे ये योगासन

Update: 2024-07-08 14:15 GMT
Health Care: योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आपका शरीर अकड़ जाने से मसल्स में दर्द होने लगता है। योग आसन मसल्स, टेंडन और लिगामेट को खींचकर व लंबा करके शरीर के लचीलेपन बढ़ाने का काम करते हैं। नियमित रुप से योगा करने से जोड़ो में मूवमेंट बढ़ती हैं, मांसपेशियों की लोच बढ़ाते और मॉबिलिटी सुधार करते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे योगा पोज मसल्स ग्रुप से तनाव निकालने का काम करते हैं। जिससे शरीर की जकड़न, अकड़न और दर्द से छुटकारा पा जाता है।
उत्तानासन
- इसे करने के लिए आप पैरों को कूल्हे के बराबर चौड़ाई में फैलाकर खड़े हो जाएं।
- सांसे छोड़ें और कूल्हों से आगे की ओर मुड़ें।
- हाथों को फर्श या पिंडलियों की ओर ले जाएं।
- यह योग मुद्रा Hamstrings, calves और रीढ़ को फैलाती हैं, तनाव और चिंता से राहत देगा। इसके साथ ही पाचन व ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है।
अधोमुख श्वानासन
- हाथों और घुटनों के बल शुरु करें।
- अपने हिप को छत की ओर उठाएं और हाथों व पैरों से शरीर को उल्टे v शेप बनाते हुए सीधा करें।
- यह रीढ़ को स्ट्रेच करता है। कंधों, हैमस्ट्रिंग और पिंडलियों को फैलाता है।
- हाथ और पैर को मजबूत बनाता है।
त्रिकोणासन
- पैरों को चौड़ा करके खड़े हो जाएं।
- बाहों को फर्श के समानांतर फैलाएं और कूल्हों से एक तरफ झुकें।
- एक हाथ जमीन की और दूसरा छत की ओर होना चाहिए।
- यह कूल्हों को खोलता है, hamstrings,कमर और रीढ़ को फैलाता है।
- यह संतुलन और फोकस में सुधार करने के साथ ही पीठ दर्द से राहत मिलेगा।
भुजंगासन
- अपने पेट के बल लेटें।
- हाथों को अपने कंधों के नीचे रखें, सांस लें और अपनी कोहनियों को शरीर के करीब रखें, अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।
- यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है, छाती और कंधों को खोलता है।
- पोस्चर सुधारने के साथ पेट की मसल्स को एक्टिव करता है।
Tags:    

Similar News

-->