Health Care: जाने ज्यादा आचार खाने से क्या होता है?

Update: 2024-07-15 07:33 GMT
Health Care: अचार हमारे भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए हजारों सालों से किया जा रहा है। अचार विभिन्न प्रकार की सब्जियों और फलों से बनाया जाता है और इसमें तेज नमक, तेल और मसालों का उपयोग किया जाता है। अचार खाने में बहुत स्वाष्टि लगता है और इसका स्वाद खाने में चार चांद लगा देता है। कई लोगों को यह इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो रोजाना इसका सेवन करते हैं। लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
आचार का अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अचार में नमक, तेल और मसालों की मात्रा अधिक होती है, जो सेहत के लिए सही नहीं है, खासतौर पर Diabetes, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों के लिए। आइए जानते हैं अचार के अधिक सेवन से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अचार का सेवन सही नहीं है, क्योंकि अचार में नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है। नमक का अत्यधिक सेवन रक्तचाप को बढ़ा सकता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
पाचन की समस्या हो सकती हैं
पाचन की समस्या हो सकती हैं
अचार में तेल और मसालों की उच्च मात्रा होती है, जो पाचन समस्याओं की कारण बन सकती है, जैसे कि गैस, एसिडिटी और अपच आदि। कई लोगों को अधिक अचार खाने से पेट में जलन और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अचार खाने से वजन बढ़ सकता है
अचार खाने से वजन बढ़ सकता है
अचार में उच्च मात्रा में कैलोरी और फैट होते हैं। अधिक अचार खाने से वजन बढ़ सकता है, जो मोटापा और उससे संबंधित बीमारियों का कारण बन सकता है।
किडनी पर पड़ता है बुरा प्रभाव
किडनी पर पड़ता है बुरा प्रभाव
अधिक नमक और मसालों का सेवन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता हैए जिससे किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। लम्बे समय तक अधिक अचार खाने से किडनी से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
हृदय रोग का बढ़ता खतरा
हृदय रोग का बढ़ता खतरा
अचार में ट्रांस फैट्स और Saturated Fats भी हो सकते हैं, जो हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अचार में मौजूद तेज नमक हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के साथ हार्ट डिजीज का रिस्क भी बढ़ा देता है।
Tags:    

Similar News

-->