Health Care: तनाव मुक्त रहने के लिए रोजाना दूध के साथ खाएं ये चीज

Update: 2024-07-10 18:51 GMT
Health Care: जलेबी एक ऐसी मिठाई है जो लगभग हर किसी को पसंद है। लगभग बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी ये खाना बेहद पसंद होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। जी हां, रोजाना दूध के साथ 1 जलेबी खाने से तनाव कम होने में मदद मिलती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि दुबले-पतले लोगों को सही वजन मिलता है। इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। इसी के साथ चलिए आज हम आपको बताते हैं दूध व जलेबी को एक साथ खाने के बेमिसाल फायदे...
ऐसे करें सेवन
जलेबी High Calorie और चीनी से भरपूर होती है। इसे अधिक मात्रा में खाने से वजन बढ़ने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। इसलिए आप इसे रोजाना सुबह 1 गिलाब गुनगुने दूध के साथ 1 छोटे साइज की जलेबी खाएं।
चलिए अब जानते हैं जलेबी खाने के फायदे...
तनाव होगा कम
जलेबी का दूध के साथ सेवन करने से स्ट्रेस दूर होने में भी मदद मिलती है। एक्सपर्ट अनुसार, इससे खाने से एकाग्रता शक्ति तेज होती है। ये स्ट्रेस हार्मोन कम करने में मदद करते हैं।
सांस संबंधी बीमारियों से दिलाएं राहत
गुनगुने दूध में जलेबी डुबोकर खाने से सांस संबंधी समस्या से आराम मिलता है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
वजन बढ़ाने में मददगार
जलेबी में कैलोरी अधिक होती है। इसका सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे में दुबले-पतले लोगों को सही वजन पाने के लिए रोजाना एक गिलास दूध के साथ जलेबी खानी चाहिए।
माइग्रेन में फायदेमंद
सुबह दूध के साथ जलेबी खाने से सिरदर्द की समस्या से आराम मिलता है। एक्सपर्ट के मुताबिक यह माइग्रेन के दर्द को कम करने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर सिरदर्द की समस्या से परेशान है तो इसे अपनी 
Daily Diet
 में शामिल कर सकती है।
इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने में भी मदद मिलती है। ऐसे में दूध के साथ जलेबी खाने से सर्दी, खांसी, जुकाम आदि की समस्याओं से आराम मिलता है।
Tags:    

Similar News

-->