Health Care: खून की कमी होगी दूर करने के लिए इस फल का करे सेवन

Update: 2024-07-08 17:28 GMT
Health Care: खून की कमी को पूरा करना बेहद जरुरी है, क्योंकि खून की कमी से शरीर के अंगो को सही मात्रा में Oxygen Supply नही हो पाती और आक्सीजन सप्लाई नहीं होने से शरीर में एनर्जी नहीं रहती। महिला के शरीर में जहां 11 से 13 ग्राम खून होना चाहिए वहीं पुरुषों के लिए 13 से 15 ग्राम खून होना जरूरी है। बहुत से लोग एनीमिया की बीमारी से जूझते हैं जो कि शरीर के बाकी अंगों के लिए नुकसानदेह होती है।
खून की कमी के लक्षण
1. कमजोरी और थकान
2. त्वचा का रंग सफ़ेद या पीला होना
3. त्वचा में रूखापन और आसानी से नील पड़ना
4. अनियमित दिल की धड़कन और सांस लेने में कठिनाई
5. जीभ में छाले होना
6. चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना
7. हाथ-पैर ठंडे रहना या सुन्न होना।
8. सिरदर्द
खून बनाने का सबसे बढ़िया और नैचुरल तरीका फल
खून की कमी होने पर डॉक्टर आपको कुछ आयरन टेबलेट या सप्लीमेंट्स खाने की सलाह दे सकते हैं लेकिन आप नैचुरल तरीके से भी शरीर में खून बना सकते हैं जैसे कि फलों का सेवन करके।
अनार
अनार, शरीर में ब्लड काउंट को बढ़ाता है। अनार आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में ब्लड बढ़ाने में मददगार है। शरीर में खून को बढ़ाना चाहते हैं तो अनार या फिर अनार के जूस का सेवन करें।
केला
केले में आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता हैं। इसके साथ ही केला आयरन फोलिक एसिड का भी काफी अच्छा स्त्रोत हैं, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में जहायक है।
सेब
शरीर में खून को बढ़ाने में सेब सबसे कॉमन फल माना जाता है। सेब के सेवन से शरीर में Hemoglobin की संख्या को बढाया जा सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना कम से कम 1 सेब छिलके के साथ जरुर खाएं
संतरा
संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हैँ। अगर रोजाना नियमित रूप से 1संतरा का सेवन किया जाए, तो 7 दिन में शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या को बढाया जा सकता है।
Tags:    

Similar News

-->