Health Care: इन गलतियों की वजह से बढ़ती है पेट की चर्बी

Update: 2024-07-10 12:53 GMT
Health Care: बढ़ा हुआ वजन आज के समय की बड़ी समस्या बना हुआ है। कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी पेट पर चर्बी घटती नहीं है। अधिक पेट की चर्बी स्वास्थ्य को कई तरह का नुकसान पहुंचाती है। इसकी वजह से हाई ब्लड शुगर, हाई कोलेस्ट्रोल और हृदय की बीमारिया हो सकती हैं। इसलिए पेट की चर्बी को कम करना बेहद जरूरी है। आज हम आपकाे कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिसकी वजह से पेट के आसपास की चर्बी बढ़ जाती है। चलिए जानते हैं उनके बारे में -
समय से डिनर न करना
रात के सही समय जो कि 7 से 9 के बीच का होता है उस में ना करके खाना देर रात को खाते हैं, तो यह भी मोटापे की वजह बनता है। खाने और सोने के बीच में कम से कम तीन घंटे का अंतराल होना आवश्यक है।
फ़ोन का अधिक इस्तेमाल
कई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि देर रात तक बिस्तर पर लेटे-लेटे फोन चलाते हैं, तो फोन की नीली रोशनी नींद में बाधा डालती है। नींद पूरी न होने से Metabolism धीमा होता है और सेहत के लिए नुकसानदेह चीजें खाने की इच्छा होती है। यह भविष्य में मोटापे और पेट की चर्बी को बढ़ाते हैं।
टीवी या फोन देखते-देखते खाना
आज कल टीवी, लैपटॉप या फोन की स्क्रीन पर देखते-देखते नमकीन, चिप्स खाना पसंद करते हैं, तो ऐसे में ज्यादा ध्यान स्क्रीन पर ही रहता है और यह सब भूख न लगी होने पर भी खाते हैं, जो पेट पर चर्बी को जमा करता है।
घर बैठे बाहर का मंगवाना
घर बैठे फोन में मौजूद फूड एप से पिज्जा, बर्गर, बिरयानी ऑर्डर कर लेते हैं। ऐसा करके भी आप ज्यादा खा लेते हैं। घर में पसंद की सब्जी नहीं बनी है, तो फिर अपनी पसंद का खाना घर पर ही ऑर्डर कर लेना, ऐसा करना भी नुकसानदेह है। एक अध्ययन से पता चला है कि एक अकेला व्यक्ति कम कैलोरी ग्रहण करता है बजाय ग्रुप में खाने के।
बड़ी प्लेट में खाना
अक्सर लोग बड़ी प्लेट में खाना खाना पसंद करते हैं, जबकि बड़ी प्लेट में खाना लेने से आप ज्यादा खा जाते हैं, जिससे मोटापा बढ़ता है और मोटापा बढ़ने से पेट की चर्बी भी बढ़ती है। यह बात Conwell University के अध्ययन से भी साबित हुई है।
जल्दी-जल्दी खाना खाना
काम को समय पर पूरा करने के लिए हम खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं, नाश्ता छोड़ देते हैं। अध्यन के मुताबिक जो लोग धीरे-धीरे खाना खाते हैं, वे जल्दी-जल्दी खाने वालों से 66 कैलोरी कम लेते हैं। ऐसे में अगर हम दिनभर के तीन मुख्य भोजन को जल्दी-जल्दी ग्रहण करते हैं, तो लगभग 200 कैलोरी प्रतिदिन क्यादा ग्रहण करते हैं।
Tags:    

Similar News

-->