Happy Labor Day 2021:प्रियजनों और कलीग्स को इन इंस्पायरिंग मैसेज से करें विश

मई महीने की पहली तारीख को हर साल मजदूर दिवस मनाया जाता है।

Update: 2021-05-01 10:06 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मई महीने की पहली तारीख को हर साल मजदूर दिवस मनाया जाता है। जिस दिन कई दफ्तरों में छुट्टी भी होती है। तो इस दिन को आप अपने प्रियजनों और कलीग्स को इन मैसेज से कर सकते हैं विश।

भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने चेन्नई में की थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला मजदूर दिवस 1 मई 1886 में मनाया गया था। भारत में लेबर डे को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, मई दिवस, कामगार दिन, इंटरनेशनल वर्कर डे, वर्कर डे भी कहा जाता है। मजदूर दिवस के दिन मजदूरों के हक को लेकर कई जगह पर रैली और जुलूस आदि भी निकाले जाते हैं। दूनिया के लगभग 80 देशों में इस दिन हॉलीडे होता है। अमेरिका और कनाडा में मजदूर दिवस सितम्बर महीने के पहले सोमवार को होता है।
Happy Labour Day 2021 wishes in Hindi
1. मैं मजदूर हूं मजबूर नहीं,
यह कहने में मुझे शर्म नहीं,
अपने पसीने की खाता हूं,
मैं मिट्टी को सोना बनाता हूं।
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं
2. मजदूर ऊंचाई की नींव हैं,
गहराई में हैं पर अन्धकार में क्यूं
उसे तुच्छ ना समझना,
वो देश का गुरुर हैं,
हाथों में लाठी हैं,
मजबूत उसकी कद-काठी हैं,
हर बाधा वो कर देता हैं दूर,
दुनिया उसे कहती हैं मजदूर,

3. भूख से गरीबी से मजबूर हो गए,
छोड़ी कलम-किताबें तो मजदूर हो गए,

ऊंची ईमारत मेरी मेहनत का सिला है,
बेनाम मेरे काम से मशहूर हो गए,
जिसके लिए कमाया वो रोटी न खा सके,
छाले हमारे हाथ-पैर के नासूर बन गए,
मजदूर दिवस 2021 की शुभकामनाएं
4. परेशानियां बढ़ जाए तो इंसान मजबूर होता हैं,
श्रम करने वाला हर व्यक्ति मजदूर होता हैं,
किसी को क्या बताएं कि कितने मजबूर हैं हम
बस इतना समझ लीजिए कि मजदूर हैं हम।

5. अगर इस जहां में मजदूर का न नामों निशां होता,
फिर न होता हवामहल और न ही ताजमहल होता।

मजदूर दिवस की शुभकामनाएं
6. उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर हैं,
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है।
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं!

7. होने दो चिराग महलों में, क्या हम को अगर दीवाली है,
मजदूर हैं हम, मजदूर हैं हम, मजदूर की दुनिया काली है।
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं।


Tags:    

Similar News

-->