Green Moong Cutlet: आज हम आपके लिए हरी मूंग दाल कटलेट की एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं। यह रेसिपी न सिर्फ़ स्वादिष्ट है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर है। आप इसे आसानी से झटपट बनाकर अपने परिवार और मेहमानों को परोस सकते हैं और खुद भी इसका आनंद ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं हरी मूंग दाल कटलेट बनाने की आसान विधि।
सामग्री:
हरी मूंग (भिगोई हुई) – 1 कप
पोहा – 1 कप
प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 4
अदरक (बारीक कटा हुआ) – 1 इंच
धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) – 1/2 कप
बेसन – 2 बड़े चम्मच
जीरा पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
हरी मूंग की टिक्की बनाने की विधि:
मूंग कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले हरी मूंग को रात भर या 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद मूंग को पानी से अलग कर लें और मिक्सी में मोटा पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें|
अब पोहे को एक बार अच्छे से पानी से धो लें और पानी निकाल कर अलग रख दें. एक पैन में बेसन को धीमी आंच पर भूनें जब तक वह हल्का भूरा न हो जाए और खुशबू न आने लगे|
एक बड़े बाउल में हरी मूंग का पेस्ट, पोहा, बेसन, प्याज, मिर्च, अदरक का पेस्ट और धनिया पत्ती मिलाएं. इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला दें|
अब मिश्रण को छोटे-छोटे या मध्यम आकार के गोल आकार में बना लें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें. फिर हरी चटनी और/या केचअप के साथ गरमा गरम परोसें और एन्जॉय करें|
Tags: