Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए इस समय लगाना चाहिए फेस पैक

Update: 2025-03-06 06:59 GMT
Glowing Skin: स्किन केयर रूटीन में फेस मास्क का अपना महत्व है। इसके इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट करने और एजिंग की समस्‍या दूर होती है। इसका नियमित यूज स्किन के टेक्‍सचर को हेल्‍दी बनाता है, साथ ही स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट बनती है। अगर सही वक्त और सही समय पर इसका यूज किया जाए तो रिजल्ट 100 प्रतिशत मिलता है।
ब लगाना चाहिए फेस मास्क:
ज्यादातर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि फेस मास्क को नहाने के पहले लगाना चाहिए या फिर बाद में….इसे लेकर हेल्‍थलाइन कहता है कि फेस मास्‍क लगाने का कोई वक्त नहीं है। आप इसे अपने हिसाब और सहूलियत के चलते कभी भी लगा सकते हैं। हालांकि अगर आप किसी खास ट्रीटमेंट के लिए फेस मास्क लगाते हैं तो बेहतर होगा कि इसे नहाने के पहले न लगाएं।
नहाने के बाद लगाएं हाइड्रेटिंग फेस मास्क:
एक्सपर्ट्स कहते तहैं कि जब आप हाइड्रेटिंग या एंटी एजिंग फेस मास्क का यूज करें तो इसका असर लंबे समय तक रहता है। अगर आप इसे जल्दी धो लेंगे तो असर कम हो सकता है, इसलिए कोशिश करें कि हाइड्रेटिंग फेस मास्क को नहाने के बाद ही यूज में लाएं।
हाने से पहले आपको कौन सा फेस मास्क लगाना चाहिए:
नहाने से पहले आप रेगुलर स्किन केयर रुटीन को फॉलो करें। आप जब चेहरे को एक्सफोलिए करें तो मुल्‍तानी मिट्टी, चंदन आदि का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इन फेस मास्क को नहाने से पहले लगाना बेहतर होता है। हालांकि ध्यान रखें कि इन्हें भी लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से स्किन के पोर्स क्‍लीन हो जाते हैं, जिससे ये बढ़िया तरीके से ब्रीद कर पाती है।
नहाने के बाद लगाएं ये फेस मास्क:
मड मास्‍क
चारकोल मास्‍क
ओवरनाइट मास्‍क
Tags:    

Similar News