Natural देखभाल से बाल बनाएं घने और चमकदार

Update: 2026-07-04 15:28 GMT

Lifestyle लाइफ स्टाइल : आजकल बाजार में कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स मौजूद होने के बावजूद बालों से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर हेयरफॉल, बालों की ग्रोथ रुकना और बालों की चमक कम होना आम समस्याएं बन गई हैं। ऐसे में विशेषज्ञों के अनुसार केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह हर्बल हेयर केयर रूटीन अपनाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

हर्बल शैंपू को घर में बनाकर इस्तेमाल करने से बालों की सेहत में सुधार देखा जा सकता है। यह शैंपू पूरी तरह प्राकृतिक चीजों से तैयार होता है, जिसमें किसी भी तरह के हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं होता, जिससे लंबे समय में बाल मजबूत, घने और स्वस्थ हो सकते हैं।घर पर हर्बल शैंपू बनाने के लिए रीठा, आंवला और शिकाकाई जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है, जिन्हें बालों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा रोजमेरी, अलसी के बीज, गुड़हल के फूल, काले तिल, मेथी दाना और कलौंजी जैसे प्राकृतिक तत्व भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, इस शैंपू में रीठा 200 ग्राम, आंवला 200 ग्राम, शिकाकाई 150 ग्राम, रोजमेरी 50 ग्राम, अलसी के बीज 50 ग्राम, गुड़हल के फूल 50 ग्राम, काले तिल 50 ग्राम, मेथी दाना 100 ग्राम और कलौंजी 50 ग्राम मिलाकर तैयार किया जा सकता है। चाहें तो शैंपू बेस का भी उपयोग किया जा सकता है, जो पूरी तरह वैकल्पिक है।विशेषज्ञों का कहना है कि हर्बल प्रोडक्ट्स का नियमित उपयोग बालों की जड़ों को मजबूत करता है और स्कैल्प को पोषण देता है, जिससे बालों की कई समस्याओं में राहत मिल सकती है।

Tags:    

Similar News