Fragrant Flowers For Garden: फूलों की खुशबू से महकाएं अपना गार्डन, लगाएं ये पौधे

Update: 2025-07-27 07:14 GMT
Fragrant Flowers For Garden: आजकल की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी में बागवानी एक शौक बनकर उभरा है। जिन लोगों के पास जगह की कमी होती है, वे बालकनी में गमलों में पौधे लगाकर अपने इस शौक को पूरा करते हैं। फूल देखने में तो खूबसूरत लगते ही हैं, कुछ फूलों की खुशबू आसपास के इलाके को भी खुशबू से भर देती है। अगर आप भी अपने बगीचे को फूलों की खुशबू से महकाना चाहते हैं, तो आपको अपने बगीचे में ये पौधे जरूर लगाने चाहिए। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
गुलाब का फूल :
गुलाब का फूल बहुत ही आम है और अधिकतर लोगों के गार्डन में मिल जाता है. इनकी भीनी-भीनी खुशबू किसी के भी मन को मोह लेती है. गुलाब के फूल कई रंगों में आते हैं और यह आपके गार्डन को खूबसूरत लुक देते हैं. गुलाब के फूलों को आप गमले में भी लगा सकते हैं.
मोगरा का पौधा:
मोगरे का फूल भी खुशबूदार होता है. यह सफेद रंग के होते हैं और इन छोटे-छोटे फूलों की खुशबू पूरे घर आंगन को महका देती है.
गेंदे का पौधा:
गेंदे के फूल दिखने में खूबसूरत होते हैं और इनकी खुशबू बहुत ही अच्छी होती है. ये फूल सजावट में भी इस्तेमाल में आते हैं. इनको आप गमले में लगाकर बालकनी को सजा सकते हैं.
हरसिंगार के सुंदर छोटे और सफेद फूलों की महक मनमोहक होती है. इस पौधे को अपने गार्डन में जरूर लगाएं|
Tags:    

Similar News