डिब्बे के ढीली ढक्कन को tight करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

Update: 2024-08-21 16:28 GMT
किचन टिप्स Kitchen Tips: घर की महिलाओं की अक्सर यह शिकायत रहती है कि किचन या वार्डरोब को ऑर्गेनाइज करने के लिए यूज होने वाले डिब्बों के ढक्कन आमतौर पर कुछ समय बाद ढीले पड़ने शुरू हो जाते हैं। अगर टाइम से इन डिब्बों को बदला न जाए या इनके ढक्कन ठीक नहीं करवाए जाएं तो इसमें रखी चीज या तो हवा लगने से खराब होने लगती है या फिर गिरने से टूट सकती है। अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या बनी रहती है तो डिब्बों के ढक्कनों को टाइट करने के लिए अपनाएं ये आसान किचन हैक्स।
डिब्बों के ढक्कन टाइट करने के लिए अपनाएं ये हैक्स-
-स्टील के डिब्बों के ढक्कन अगर चूड़ी वाले हैं और ढीले हो गए हैं तो बर्तन बेचने वाले लोग इन डिब्बों के ढक्कन की चूड़िया दोबारा ठीक कर देते हैं।
-लूज डिब्बों के ढक्कन टाइट करने के लिए आप पॉलीथीन की भी मदद ले सकते हैं। आप डिब्बे के मुंह पर Polyethylene रखने के बाद ढक्कन लगाएं। ऐसा करने से पर डिब्बे का लूज ढक्कन टाइट हो जाता है।
-डिब्बे का ढक्कन ढीला होने पर किसी दूसरे डिब्बे के ढक्कन से उसे बदलकर देखें। कई बार ढक्कन बदलने से भी सही हो जाते हैं। इसके अलावा आपको पता होना चाहिए कि स्टील, पीतल और एल्युमीनियम के डिब्बे के सिर्फ ढक्कन भी बदले जा सकते हैं।
-प्लास्टिक के डिब्बों को टाइट करने के लिए रबर रींग की भी मदद ले सकते हैं। इसमें डिब्बे पर रबर लगाने के बाद ढक्कन लगाने से ढक्कन लूज नहीं रहते और टाइट बंद होते हैं।
Tags:    

Similar News

-->