flowers fresh:लंबे समय तक फ्रेश रहेगा फूलों का गुलदस्ता आजमाए ये तरीके

Update: 2024-06-10 12:56 GMT
Lifestyle:गुलदस्ते में फूल flowers in a vase सभी को बहुत अच्छे लगते है। सजावट का ये सबसे सुंदर पहलू होता है। ये मनोभावना व्यक्त करता है। इनसे ख़ुशी का आदान प्रदान होता है। ताजा फूल हमेशा पॉजिटिव एनर्जी देते है। अलग अलग तरह के रंग , खुशबू , बनावट आदि के कारण फूल सभी का मन मोह लेते है। हर किसी को उसकी पसंद के रंग और खुशबू में फूल मिल जाते है। घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अक्सर ही लोग फूलों का इस्तेमाल करते हैं और इन्हें फूलदान में लगाकर घर की शोभा बढ़ाते हैं। लेकिन पौधे से हटने के बाद इन फूलों को ज्यादा दिन तक तरोताजा रख पाना मुशिकल होता है और ऐसे में ये फूल जल्दी ही मुरझा जाते हैं।अगर आपको भी फूलों से घर को सजाने का शौक है तो जानिए फूलों की ताजगी बनाएं रखने के ये टिप्स।
अलग-अलग वैराइटी के फूलों का चयन करें
कुछ फूल अन्य फूलों से ज्यादा ही साथ देते हैं, ये उनका स्वाभाव होता है। क्रिजैन्थेमम, सनफ्लॉवर जैसे फूल दस दिन तक ताजे रह सकते हैं। गुलाब और लिली की अगर ठीक से संभाल की जाए तो ये भी एक हफ्ते तक चल जाते हैं। तेज खुशबू वाले फूल जैसे आइरिस और गार्डेनियाज, इन्हें अवॉयड करें। चूंकि इनमें तेल ज्यादा होता है इसीलिए जल्दी मुरझा सकते हैं। पॉटेड प्लांट्स जैसे मैगनोलिया या बोन्साई भी फूल के बेहतरीन विकल्प हैं। ये दाम में भी कम होते हैं और जरा लंबे समय तक फ्रेश भी बने रहते हैं।
गुलदस्ता ऐसे बनाएं
फूल को पौधे से काटने का विशेष समय होता है। इस समय काटने पर फूल अधिक समय तक ताजा बने रहते है। जैसे गुलदाऊदी का फूल आधे से अधिक खिल चुका हो तब तोडना चाहिए। डहलिया को फूल पूरा खिलने के बाद तोडना चाहिए। रजनीगंधा के फूल तब तोड़ें जब डंडी के ऊपर कली में पूरा रंग आ जाये। गेंदे के फूल 75 % खिल जाये तब तोड़े। गुलाब को उस समय काटें जब कली का कसाव कम हो जाये।
फूल रहें सब्जियों से दूर
फूलों को हमेशा सब्जियों से दूर रखना चाहिए। फल-सब्जियों से एथिलीन नामक गैस निकलती हैं जो फूलों को नुकसान पहुंचाती है और उन्हें सुखा देती है। इसीलिए कोशिश करें कि फूलों को सब्जियों से दूर रखें।
लोकल ही खरीदें
बुके के लिए आपका लोकल फ्लोरिस्ट ऑनलाइन रिटेलर से ज्यादा चार्ज नहीं करेगा। लोकल ही खरीदें क्योंकि इस तरह आप ऑनलाइन प्राइस पर लगने वाली सर्विस फीस के पैसे भी बचा पाएंगे। साथ ही आपका अरेंजमेंट ज्यादातर हैंड-डिलीवर किया जाता है तो आपको ऑनलाइन शिपिंग फीस या अन्य कोई एक्स्ट्रा कॉस्ट नहीं देनी पड़ती है। ऑनलाइन ऑर्डर अक्सर एक बॉक्स में ही आते हैं और इसे ऑरेन्ज भी पैकिंग वाले ही करते हैं तो आपको लेबर कॉस्ट भी देना पड़ सकती है।
पॉट का पानी हर दिन बदलें
बैक्टीरिया से भी कटे हुए फूल मुरझा जाते हैं। ये बैक्टीरिया पानी के अंदर बन जाते हैं और धीरे से स्टेम के अंदर घुस जाते हैं। यहां ये कैपिलरीज को ब्लॉक कर देते हैं और फूलों तक पानी ठीक तरह से पहुंच ही नहीं पाता है। इससे बचने के लिए हर दिन वाज का पानी बदल कर फ्रेश पानी भरें। याद रखें कि पानी रूम टेम्प्रेचर का होना चाहिए। कई बार कुछ फ्लोरिस्ट प्रिजर्वेटिव के पैकेट्स भी रखते हैं। आप चाहें तो वो लाकर भी पानी लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकते हैं। जब भी आप पानी बदलें तब इस प्रिजर्वेटिव को यूज करें
Tags:    

Similar News

-->