सेब का अधिक सेवन आपको पहुंचा सकता है नुकसान...जाने कैसे

फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद ही माना जाता है। डॉक्टर भी फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं।

Update: 2021-04-20 06:02 GMT

फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद ही माना जाता है। डॉक्टर भी फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। हालांकि कुछ फल ऐसे होते हैं जो हर मौसम में नहीं मिल पाते हैं, लेकिन सेब एक ऐसा फल है, जो हर समय आसानी से उपलब्ध हो जाता है। सेब खाने के अनेक लाभ हैं। एक अंग्रेजी की कहावत है, 'एन एप्पल ए डे कीप्स डॉक्टर अवे' यानी हर रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। दरअसल, सेब पोषक तत्वों का खजाना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब का अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं कि अधिक सेब खाने से किन बीमारियों का खतरा रहता है...

सेब फाइबर से भरपूर होता है और ये तो आप जानते ही होंगे कि फाइबर हमारे पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। लेकिन ध्यान रहे कि बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन पाचन संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। सेब के अधिक सेवन से गैस और सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें
दुनिया में कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कुछ खास चीजों के सेवन से एलर्जी की समस्या हो जाती है। इसमें सेब भी शामिल है। सेब का सेवन उन लोगों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है, जिन्हें इसे खाने से एलर्जी का अनुभव होता है।
सेब कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जो शरीर में तेजी से ऊर्जा पहुंचाने का काम करते हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन ब्लड शुगर यानी रक्त शर्करा में वृद्धि भी कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों को सेब का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
सेब अम्लीय होते हैं, ऐसे में इनका अधिक मात्रा में सेवन आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह आपके दांतों के लिए सोडा से भी अधिक खतरनाक होता है। इसलिए कोशिश करें कि आप एक दिन दो से अधिक सेब का सेवन न करें।



Tags:    

Similar News

-->