मानसून में खाएं कुछ ठंडा और चटपटा, घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल दही वड़ा

Update: 2025-07-13 13:56 GMT
Lifestyle लाइफस्टाइल : चटपटे स्वाद और ठंडे एहसास की जब बात होती है तो दही बड़ा (Dahi Vada) का नाम ज़ुबां पर आना लाज़मी है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक, यह व्यंजन हर क्षेत्र में अलग अंदाज़ से तैयार किया जाता है। गर्मियों में खासतौर पर यह डिश स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी देती है।
दही बड़े न केवल आपके खाने की थाली में रंग भरते हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानें इस लोकप्रिय स्ट्रीट फूड की आसान रेसिपी। दही बड़ा बनाने की आसान रेसिपी:
आवश्यक सामग्री: उड़द दाल – 1 कप (भिगोई हुई, 4-5 घंटे)
दही – 2 कप (फेंटा हुआ)
नमक – स्वादानुसार
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च, अदरक – बारीक कटी हुई
भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
काला नमक – ½ चम्मच
मीठी इमली या खजूर की चटनी – 2-3 चम्मच
हरी चटनी – 2 चम्मच
अनार दाने और बारीक सेव (गार्निश के लिए)
तेल – तलने के लिए
बनाने की विधि: दाल पीसें: भीगी हुई उड़द दाल को कम पानी के साथ पीस लें जब तक वह फूली और हल्की न हो जाए।
तलें: मिश्रण में नमक, हींग, अदरक डालें और घोल को फेंटें। अब गरम तेल में गोल-गोल वड़े तल लें जब तक वे सुनहरे न हो जाएं।
पानी में भिगोएं: तले हुए वड़ों को गुनगुने पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें ताकि वे नरम हो जाएं।
दही डालें: भीगे हुए वड़ों को हल्के हाथ से निचोड़ें और फेंटी हुई दही में डालें।
गार्निश करें: ऊपर से भुना जीरा, काला नमक, हरी और मीठी चटनी, सेव और अनार दाने डालें।
Tags:    

Similar News