Dry Fruits Panjiri: स्वादिष्ट और सेहतमंद है यह व्यंजन

Update: 2025-10-08 05:29 GMT
Dry Fruits Panjiri: इस डिश की खासियत है कि ये खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, स्वास्थ्य के लिए भी उतनी ही अच्छी रहती है। आपने भी कभी न कभी इसका स्वाद जरूर लिया होगा। अगर आपने इसे अब तक घर पर नहीं बनाया है और ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं। हमारे बताए गए तरीके को स्टेप बाई स्टेप करना आपके लिए पूरी तरह से मददगार साबित होगा। एक बार बनाने के बाद आप कई दिनों तक इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें और जब इच्छा हो तब खाएं।
सामग्री (Ingredients)
सूजी – 1/2 किलो
घी – 200 ग्राम
खाने वाला गोंद – 3/4 कप
नारियल पाउडर – 1 कप
चीनी पिसी – 1/2 किलो
काजू – 1 कप
बादाम – डेढ़ कप
पिस्ता – 3/4 कप
मखाना – 3 कप
किशमिश – 1/2 कप
खीरा बीज – 1 कप
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें थोड़ा सा घी डालकर खाने वाला गोंद डाल दें और उसे भून लें। कुछ देर में ही गोंद फूलकर लगभग दोगुना हो जाएगा।
- इसके बाद गोंद को एक बाउल में निकालकर अलग रख लें। अब कड़ाही में थोड़ा सा घी और डालकर उसमें मखाना डालकर फ्राई कर लें।
- इसी तरह काजू, बादाम और पिस्ता को भी घी में डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें और उन्हें निकालकर अलग रख दें।
- अब मखाना, काजू, पिस्ता, बादाम व गोंद को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। फिर कड़ाही में थोड़ा सा घी डाल दें और उसमें कशमिश व खीरा के बीज डालकर फ्राई कर लें।
- इसके बाद घी में सूजी डालें और कुछ देर तक उसे सिकने दें। सूजी को तब तक सेकें जब तक की उसका रंग गोल्डन ब्राउन न होने लग जाए।
- इसके बाद इसमें नारियल पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें सबसे पहले सिकी हुई सूजी डाल दें।
- इसके बाद दरदरे पिसे हुए काजू, बादाम, पिस्ता, मखाना डाल दें। सभी को अच्छी तरह से मिलाकर एकसार करें।
- इसके बाद इस मिश्रण में किशमिश, खीरा के बीज और पिसी हुई चीनी डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। तैयार है ड्राई फ्रूट्स पंजीरी।
Tags:    

Similar News