पुदीने की चाय पीने से माइग्रेन में मिलता है आराम

माइग्रेन एक विकार है। इस स्थिति में व्यक्ति को सिर में तेज़ दर्द होता है।

Update: 2023-02-23 17:59 GMT

आजकल ग्रीन टी ट्रेंड में है। डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। इससे सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। ग्रीन टी पीने से मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग में फायदा मिलता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व विटामिन, मिनरल, फाइबर, कैफीन, एंटी-ऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद सिद्ध होते हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। इसके लिए कई प्रकार की हर्बल टी भी प्रचलन में है। इनमें एक पुदीने की चाय है। इस चाय के पीने से कई प्रकार की बीमारियों में फायदा मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पुदीने की चाय पीने से माइग्रेन में आराम मिलता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

माइग्रेन क्या है
माइग्रेन एक विकार है। इस स्थिति में व्यक्ति को सिर में तेज़ दर्द होता है। साथ ही उल्टी और मितली की भी समस्या होती है। माइग्रेन आभासी और वास्तविक होते हैं। यह बीमारी खराब दिनचर्या, माहवारी, थकान, तनाव, कब्ज, नशा, खून की कमी, सर्दी- जुकाम आदि वजहों से होती है। इस बीमारी से बचाव के लिए सही दिनचर्या का पालन और संतुलित आहार जरूरी है। इसके अलावा, मिंट टी यानी पुदीने की चाय पीने से भी आराम मिलता है।
पुदीना
आयुर्वेद में पुदीना को औषधि का दर्जा दिया गया है। पेट संबंधी विकारों के लिए पुदीना रामबाण दवा है। इससे कब्ज, बदहजमी, पेट संबंधी विकारों में बड़ी जल्दी आराम मिलता है। पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट, मेंथॉल और फाएटोन्यूट्रिशंस पाए जाते हैं, जो भोजन को पचाने में एंजाइम की मददगार साबित होते हैं। पुदीना में मेन्थॉल पाया जाता है, जो मांसपेशियों को आराम और दर्द को कम करने में सहायक होता है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स पुदीने के पत्तों की चाय पीने की सलाह देते हैं। इस चाय के सेवन से मोटापा और मधुमेह में आराम मिलता है।
Tags:    

Similar News