बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं चुकंदर का जूस

कोलेस्ट्रॉल का उत्सर्जन लिवर में होता है। यह एक तरह का वसा है, जो बॉडी की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है।

Update: 2022-07-28 12:35 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।   कोलेस्ट्रॉल का उत्सर्जन लिवर में होता है। यह एक तरह का वसा है, जो बॉडी की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गलत खानपान के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसका मुख्य काम वसा को खून में घुलने नहीं देना है। इसके अलावा, यह शरीर में कई आवश्यक तत्वों के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से स्ट्रोक, हार्ट अटैक, डायबिटीज, और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए कोलेस्ट्रॉल का कंट्रोल में रहना जरूरी है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क कर दवा लें। इसके अलावा, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना चुकंदर का जूस जरूर पिएं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

क्या कहती है शोध
रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में दावा किया गया है कि चुकंदर के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। आसान शब्दों में कहें तो हाइपरटेंशन को कम करता है। इसके अलावा, चुकंदर का जूस पीने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस शोध में शामिल लोगों को 15 दिनों तक चुकंदर का जूस पीने की सलाह दी गई। इस शोध का परिणाम संतोषजनक रहा। इसके लिए बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं।
चुकंदर का जूस पिएं
इसमें आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स, और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आयरन से खून की कमी दूर होती है, तो पोटेशियम से उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा में होने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। डॉक्टर से सलाह लेकर रोजाना सुबह में खाली पेट 250 मिलिलीटर चुकंदर का जूस पिएं। हालांकि, खाली पेट सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके लिए आप चुकंदर को सलाद में शामिल कर सेवन कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News