क्या गर्मी में अंडा खाने से सेहत को होता है नुकसान, जानें सच

अंडा खाने से सेहत को होता है नुकसान

Update: 2021-04-27 09:50 GMT

अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। जिम करने वाले खासकर इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। अंडा अधिकतर लोगों को खाना पसंद होता है, जो लोग नॉनवेज नहीं खाते खाते, वो भी अंडा खाना पसंद करते हैं। अंडा में भरपूर प्रोटीन , विटामीन ए, विटामिन बी5, फोलेट, विटामिन बी12 जैसे आदि प्रोटीन पाए जाते हैं।

तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि अंडा का सेवन ठंडी के मौसम में करना चाहिए, गर्मी में हानिकीरक होता है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है?
अंडे की तासीर यकीनन गर्म होती है। लेकिन कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि गर्मी हो या सर्दी अंडा 12 महीने शरीर के लिए जरूरी है। इसे गर्मी में जरूर खाया जा सकता है, पर कम मात्रा में खाना ही फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा हर चीज ही नुकसान पहुंचाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद जरूरी है। अंडा खाने से दिल की बीमारी की आशंका भी कम होती है। अंडे का सेवन हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

अंडा खाने से काफी देर तक पेट भरा रहता है और इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अंडा इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है, भरपूर एनर्जी का स्रोत है अंडा। त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है अंडे का सेवन।
जब बात दिन में कितने अंडे खाने की आती है, तो कई लोगों को नहीं पता होता कितने अंडों का सेवन करना चाहिए। लेकिन जो लोग स्वस्थ हैं, जिन्हें अंडा खाने से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है वो दिन भर में 3 अंडा खा सकते हैं। वैसे गर्मी में 1-2 से अधिक अंडा नहीं खाना चाहिए । ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्यादा अंडा शरीर में गर्मी पैदा कर देता है, जो कब्ज या दस्त का कारण बन सकती है। साथ ही छोटे बच्चों में इसके कारण डायरिया की परेशानी देखने को मिलती है।
Tags:    

Similar News

-->