लंबे समय की शिफ्ट के बाद करें ये काम
जंपिंग जैक शॉर्ट बॉडीवेट वर्कआउट करना कमर दर्द जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है।
एक्सरसाइज करना शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद है। लेकिन, जब आप नौ घंटे की शिफ्ट करते हैं या 8 से 9 घंटे कंप्यूटर पर काम करते हैं तो ये आपके लिए और जरूरी होता है। दरअसल, जब आप 9 घंटे डेस्क पर काम करते हैं तो ये ना सिर्फ हमारे ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है, बल्कि ये हमारे पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा इससे शरीर में कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे आंखें खराब हो सकती है, पैरों में सूजन आ सकती है और मोटापा भी बढ़ सकता है। लंबे समय तक ये करने पर आपको डायबिटीज की भी समस्या (exercises to do after long duty hours) हो सकती है। ऐसे में ये एक्सरसाइज करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
1. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें
विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसे करने से आपको शरीर दर्द से राहत मिलती है, साथ ही शरीर का प्रवाह भी बढ़ता है। यहां तक कि अगर आपके पास समय की कमी है, तो ऑफिस से आ कर केवल एक-दो स्ट्रेचिंग व्यायाम करने से आप सेहतमंद रहेंगे। तो, ऑफिस से आ कर लगभग 20 मिनट तक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें।
2. शॉर्ट बॉडीवेट वर्कआउट करें
जंपिंग जैक शॉर्ट बॉडीवेट वर्कआउट करना कमर दर्द जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है। ये एक्सरसाइज काफी एनर्जेटि होते हैं। इसके अलावा इन चीजों को करना शरीर के लिए एक गतिशीलता देता है। साथ ही हृदय गति को भी बढ़ाता है। लगभग बस 7 मिनट की ये कसरत ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है। साथ ही ये वेट लॉस में भी मददगार है।
3. चाइल्ड पोज करें
चाइल्ड पोज करने से, पीठ के निचले हिस्से को आराम मिलता। अपने घुटनों पर बैठें, अपनी हाथों को सामने जमीन पर रखें, अपनी एड़ी पर तब तक बैठें जब तक आपको अपनी पीठ में खिंचाव महसूस न हो। 15-30 सेकंड के लिए रुकें, दो बार दोहराएं। इसे आप बिस्तर पर बैठ कर भी कर सकते हैं। ये आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।
4. एरोबिक एक्सरसाइज करें
चाइल्ड पोज जैसे तेज चलना, जॉगिंग, बाइकिंग, डांस और टेनिस खेलना थकान को कम करने में मदद करता है। साथ ही लो इंटेंसिटी वाले एक्सरसाइज मूड चेंज करने में मदद करते हैं, जिससे आप स्ट्रेस भूल जाते हैं। इसके अलावा आप बास्केटबॉल, सॉकर, हॉकी या वॉलीबॉल गेम्स भी आप खेल सकते हैं। तो, ऑफिस से आने के बाद आप इन एक्सरसाइज को जरूर करें।
5. आंखों की मालिश करके सोएं
अपनी आंखों को कसकर बंद करें और अपनी हथेली को आंखों पर हल्का दबाव डालकर धीरे से मालिश करें। इसे लगभग पांच से दस सेकेंड तक स्थिर रखें। इसके बाद कुछ दूर लगातार देखें और आंख बंद कर लें। फिर आईब्रो को दबाएं और कोई तेल लगा कर इसकी मालिश करें। अब कुछ देर तक आंखों को चारों ओर घुमाएं और फिर आंखें बंद कर लें। इस तरह 20 मिनट तक लगातार एक्सरसाइज करें।