दूध पीने के बाद इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन

दूध हमारी सेहत के लिए वरदान रूपी अमृत के समान होता है जिसका सेवन करने से ना जाने कितनी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Update: 2022-01-17 03:19 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दूध हमारी सेहत के लिए वरदान रूपी अमृत के समान होता है जिसका सेवन करने से ना जाने कितनी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। जहां एक ओर दूध हमारे स्वास्थ के लिए अमृत की तरह काम करता है, तो वहीं दूसरी ओर इसका सेवन किसी दूसरी चीजों के साथ करने से ये हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक भी साबित होता सकता है।

इन चीजों का ना करें उपयोग:
उड़द की दाल: इन दोनों को पचाने में काफी समय लगता है और एक ही साथ दोनों के एक ही समय में सेवन करने से ये पेट में गैस की मात्रा को बढ़ा देते हैं, जिससे पेट दर्द संबंधी समस्याएं पनपने लगती है।
नमकीन चीजों का उपयोग: दूध के साथ नमक वाली चीजों का उपयोग करने से दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन नमक की उपस्थिति से जम जाते है। जिससे इसके न्यूट्रीएंट्स में कमी आ जाती है।
प्याज का सेवन: प्याज के साथ दूध का सेवन कतई ना करें। इन दोनों के मिलने से शरीर में दाद खाज खुजली के अलावा इन्फेक्शन की समस्या बढ़ने लगती है। उसके अलावा स्किन की समस्या भी पैदा होने लगती है।


Tags:    

Similar News

-->