Cucumber Pudina Raita: खीरा और पुदीना से बनाएं टेस्टी रायता, जो खाने का मजा कर देगा दोगुना

Update: 2026-01-28 07:21 GMT
Cucumber Pudina Raita: आज हम आपको खीरे और पुदीना से बना मजेदार रायता बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप मिनटों में आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और हर डिश के साथ परफेक्ट भी लगता है. तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं घर पर आसानी से कुछ स्टेप को फॉलो करके खीरे और पुदीना का रायता बनाने की विधि|
खीरे और पुदीना का रायता बनाने के लिए सामग्री:
खीरा – 1 बड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
पुदीना के पत्ते – 10-12
दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
भुना जीरा पाउडर – आधा चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
काला नमक – स्वादानुसार
सेंधा नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – आधा चम्मच
हरा धनिया – सजावट के लिए
खीरे और पुदीना का रायता बनाने की विधि:
सबसे पहले आप खीरे को अच्छे से धोकर छील लें, इसे कद्दूकस करके रखें और पानी निकालने के लिए अलग कर दें.
अब पुदीना के पत्तों को मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी डालें और पेस्ट बना लें. इसके बाद आप दही को अच्छी तरह फेंट लें जिससे ये अच्छी तरह से स्मूद हो जाए.
अब आप फेंटे हुए दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा, पुदीना पेस्ट, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं.
इसके बाद ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. रायता को फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा करके परोसें|
Tags:    

Similar News