सावन की हरियाली में रचाएं शिव-पार्वती से प्रेरित सुंदर मेहंदी डिज़ाइन्स

Update: 2025-07-09 15:57 GMT
Lifestyle लाइफस्टाइल : सावन (Sawan 2025) का महीना कई मायनों में खास होता है। इस मौसम में हर तरह हरियाली देखने को मिलती है। यह महीना धार्मिक दृष्टि से काफी अहम माना जाता है।
इस बार 11 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू होने जा रहा है। इसे भगवान शिव का प्रिय महीना कहते हैं और यह भी माना जाता है कि भोलेनाथ को मनाने और उनकी कृपा को पाने के लिए यह महीना सबसे उत्तम होता है।
इसके अलावा इस महीने को इसलिए भी खास माना जाता है, क्योंकि भगवान शिव को पाने के लिए माता पावर्ती ने अपनी तपस्या इसी महीने पूरी की थी और इसी के बाद शिव शंकर ने उन्हें अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। कहते हैं इस दौरान माता पार्वती से अपने हाथों में मेहंदी भी रचाई थी और इसी वजह से आज तक सावन के मौके पर मेहंदी (Sawan Mehndi Designs) लगाने का चलन जारी है। अगर आप भी इस मौके पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन (sawan latest mehndi patterns) को ट्राई कर सकती हैं।
Tags:    

Similar News