खाली पेट करें इन चीजों का सेवन

हरे मूंग और किशमिश का सेवन हमें खाली पेट करना चाहिए, इससे हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता

Update: 2023-01-13 13:51 GMT

रोजमर्रा के काम की भागदौड़ और कई सारे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से आजकल सभी लोग जूझते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो ऐसे में किन चीजों को अपने डाइट में शामिल करें जिससे आप अपने शरीर को हमेशा एक्टिव और तंदरुस्त रख सकते हैं।


बता दें हमारे स्वस्थ शरीर के लिए सुबह से लेकर रात तक के भोजन को सही से करने की ज्यादा जरूरत होती हैं। ऐसे में अगर हम अपनी डाइट में अच्छे आहार समय से ना खाएं तो यह हमारे शरीर को बिल्कुल ही सुस्त और कई बीमारियों से परेशान कर देगा। ऐसे में हमें किन चीजों का सुबह उठकर खाली पेट खाने से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती हैं। तो आइए जानते हैं किन आहारों का सेवन करने से हमारा शरीर बिल्कुल स्वस्थ और एक्टिव बना रहेगा।

गर्म पानी के साथ शहद या नींबू

सुबह उठकर हमें सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच शहद और नींबू मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर की डाइजेशन प्रक्रिया बहुत ही अच्छी बन जाती हैं। जिसके साथ यह हमें इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं।

बादाम या चना

बता दें सुबह उठकर खाली पेट हमें बादाम या फिर चने को खाना चाहिए। क्योंकि बादाम में भारी मात्रा में कॉपर, जिंक और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे हमें कई सारी बीमारियों से लड़ने में शक्ति मिलती है। साथ ही चने खाने से हमारे शरीर में एनर्जी बढ़ाने में मदद करती हैं।

तरबूज

डॉक्टर की माने तो खाली पेट हमें तरबूज खाना चाहिए या नाश्ते के दौरान हमें फल का सेवन जरूर करना चाहिए। खासतौर गर्मियों के मौसम में जरुर सेवन करें क्योंकि इससे हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और ये हमारे शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करता हैं।

मूंग और किशमिश

हरे मूंग और किशमिश का सेवन हमें खाली पेट करना चाहिए, इससे हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद तो मिलता ही हैं। लेकिन लाल किशमिश खाने से ये हमारे आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होती हैं।


Tags:    

Similar News

-->