यूरिक एसिड कम करती है चेरी

Update: 2023-06-13 16:14 GMT
फलों के सेवन से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। फलों में वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। फल विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, पोटैशियम से भरे होते हैं। फल ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। हार्ट डिजीज और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकते हैं। कुछ प्रकार के कैंसर को रोक सकते हैं, आंखों और पाचन संबंधी समस्याओं का जोखिम कम कर सकते हैं और ब्लड शुगर को भी मैनेज कर सकते हैं। फलों के यह फायदे आप अक्सर सुनते-पढ़ते रहते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पसंदीदा फलों के फायदे सिर्फ यहीं खत्म नहीं होते हैं। हम आपको कुछ फलों से होने वाले कुछ ऐसे अजीब फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो।
अगर आप जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं, तो आपको अपनी डाइट में लाल चेरी को शामिल करना चाहिए। इस फल में एंथोसायनिन नामक यौगिक होते हैं जो सूजन को कम करते हैं। एक अध्ययन (फीा) के अनुसार, ताजा चेरी के रस को यूरिक एसिड कम करने और गाउट की समस्या से राहत देने से जोड़ा गया है।
आज तक आपने यही सुना होगा कि तरबूज पानी की कमी पूरी करता है और पेट को ठंडा रखता है लेकिन इसके लाभ कहीं ज्यादा है। जिम वालों के लिए तरबूज एक बढ़िया प्री-वर्कआउट और पोस्ट-वर्कआउट फूड है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा, एंटीआॅक्सिडेंट और अमीनो एसिड वर्कआउट को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें पोटेशियम होता है एक्सरसाइज से होने वाली ऐंठन को कम कर सकता है।
अगर आप इस फल में जरा भी रुचि रखते हैं, तो आपको जानना चाहिए कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। ठउइक पर प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि इस फल में ऐसे यौगिक होते हैं जो स्किन सन डैमेज से बचाने में मदद कर सकते हैं, जिन्हें झुर्रियों और उम्र बढ़ने के लिए जाना जाता है।
केले में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और यही वजह है कि यह किडनी की पथरी को रोकने के लिए बढ़िया फल है। इसके आलावा यह विटामिन बी 6 से भरपूर होता है, जो आपके लिवर और किडनी को शरीर से गंदे पदार्थों और मैग्नीशियम को हटाने में मदद करता है और कैल्शियम आॅक्सालेट क्रिस्टल के विकास को रोकता है।
ब्लूबेरी को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। इस एक बढ़िया फायदा यह है कि यह दिमागी स्वास्थ्य को बेहतर करती है। यह फल एंटीआक्सीडेंट का भण्डार है, जिसका अर्थ है कि इसके एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीआॅक्सीडेंट प्रभाव होते हैं और यह याददाश्त बढ़ा सकते हैं। कब्ज के इलाज के लिए सेब एक बढ़िया इलाज है। इनमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कई लोगों में कब्ज को दूर करने में मदद कर सकता है। फाइबर मल त्याग को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। साथ ही यह फल डायरिया समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में भी मदद कर सकता है।
Tags:    

Similar News

-->