जाने झाइयां होने के कारण और इसके उपाय

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं इस समस्या को लेकर ज्यादा परेशान रहती हैं

Update: 2023-02-12 13:02 GMT

पिगमेंटेशन या चेहरे पर झाइयां एक ऐसी ही समस्‍या है, जिसमे त्‍वचा के कुछ हिस्‍सा पर सामान्‍य से गहरा रंग का हो जाता है। साथ ही त्वचा पर दाग-धब्‍बे पड़ जाते हैं। किसी के चेहरे पर झाइयों के निशान छोटे होते हैं, तो किसी के चेहरे पर बड़े आकार के होते हैं।

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं इस समस्या को लेकर ज्यादा परेशान रहती हैं। महिलाओं में विशेषकर 25–50 वर्ष की उम्र में चेहरे पर झाइयों की समस्या होती है।
झाइयां के कारण –
झाइयां होने के कई कारण होते हैं जैसे-
अत्यधिक धूप में रहने से।
किसी प्रकार की चोट।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना
हार्मोनल बदलाव।
आनुवंशिक कारण।
अत्यधिक तनाव से।
फंगल संक्रमण।
गर्भावस्था के दौरान।
झाइयों को जड़ से मिटाने के उपाय – Jhaiyon Ka Gharelu Upchar
चेहरे पर झाइयां का मतलब यह है कि आपके शरीर में आंतरिक अंगों में कोई परेशानी है। ऐसे में जरुरी होता है कि व्यक्ति अपने खान-पान में बदलाव कर अपने स्वस्थ का ध्यान रखे।
आप घर पर रखकर भी पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय और कुछ घरेलू नुख्से कर सकते हैं।
1.) पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय है आलू
आलू एक बेहतरीन सब्जी है जो हर सब्जी के साथ मिल जाता है। इसके अलावा चेहरे की झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आलू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक कच्चे आलू को बीच से काटकर दो हिस्से कर लें।
अब इन कटे हुए आलू पर पानी की कुछ बूंदे छिड़कर, झाइयों वाली जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। अब इस 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में 2-3 बार करें, लगभग 1 सप्ताह में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
2.) झाइयों को जड़ से मिटाने के उपाय है संतरा
संतरे के छिल्के मे कई ऐसे गुण होते हैं जो झाइयों को मिटाने में कारगर होते हैं। इसके लिए संतरे के छिल्के को पीसकर उसका पेस्ट बना लीजिये और इसमें थोड़ा सा तुलसी का रस मिला लें।
अब इस पेस्ट को झाइयों पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें। अगली सुबह साफ़ पानी से धो लें।
3.) चेहरे की झाइयों के लिए घरेलू उपाय है हल्दी
आयुर्वेद में हल्दी के फायदे के कई फायदे होते है साथ ही कई प्रकार के रोगों को ठीक करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है।
पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय करने के लिए 1 चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नींबू के रस मिलाकर मिश्रण तैयार कर ले। अब इस मिश्रण को चेहरे की झाइयों पर लगाये और लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साफ़ पानी से धो लें।
4.) झाइयों को हटाने का तरीका एलोवेरा
एलोवेरा में कई औषधिय गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों को खत्म मददगार होते है। झाइयों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ऐलोवेरा का जेल बहुत असरदार माना जाता है।
इसके लिए रात मे सोने से पहले ऐलोवेरा का जेल को चेहरे पर लगाएं। अगली सुबह चेहरे को स्वच्छ पानी से धो लें।
5.) झाइयों को कैसे दूर करें प्याज से
प्याज खाने में ज़ायका बढाने के साथ-साथ चेहरे की झाइयों को दूर करने का घरेलू उपचार भी माना जाता है। इसके लिए प्याज का रस और नींबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे की झानियों पर लगाने से झाइयां खत्म हो जाती है।
Tags:    

Similar News