क्या लगातार खांसी हृदय रोगों का संकेत हो सकता है? जानें जरूरी बातें

Update: 2025-06-22 11:12 GMT

Lifestyle लाइफस्टाइल : हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही हैं, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसका शिकार हो रहे हैं। ये मृत्यु का प्रमुख कारण भी है जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सावधान करते रहे हैं।

हृदय रोग के लक्षणों और जोखिम कारकों पर ध्यान देते रहना, डॉक्टर से नियमित सलाह लेना जरूरी है, ये आपको हृदय से संबंधित समस्याओं से बचाए रखने में मददगार हो सकता है। क्या लगातार खांसी आते रहना भी हार्ट की समस्याओं का संकेत है? अगर ये सवाल आपके मन में भी है तो आइए इसका जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं।

इन संकेतों पर भी दीजिए ध्यान : वहीं ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यदि खांसी रात में बढ़े, लेटने पर ज्यादा होती हो या कफ के साथ खून आता हो तो आपको और भी सावधान हो जाना चाहिए।

ये कंजेस्टिव हार्ट फेलियर या किसी अन्य गंभीर समस्या का भी संकेत हो सकता है।

हृदय की समस्याओं से जुड़ी खांसी के कुछ खास संकेत होते हैं, ये रात में या लेटते वक्त बढ़ जाता है।

खांसी के साथ सांस फूलना, खांसी के बाद में थकावट महसूस होना, खांसी के साथ छाती में दबाव या हल्का दर्द महसूस होते रहना हृदय से संबंधित समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसी दिक्कतों में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

Tags:    

Similar News