भुना चना और किशमिश खाने से एनीमिया कब्ज जैसी इन 6 समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा, जानें अन्य फायदे

Update: 2022-06-18 12:01 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। प्रोटीन से भरपूर यह आहार मसल्स को मजबूत करने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। इसके साथ ही भुना चना भी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। खासतौर पर शाम के समय हल्की भूख को कंट्रोल करने के लिए अधिकतर एक्सपर्ट भुना हुआ चना खाने की सलाह देते हैं। इससे बढ़ते वजन से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही अगर आप भुने चने के साथ किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए और अधिक फायदेमंद हो सकता है। इससे आपकी सेहत को कई अन्य लाभ भी हो सकते हैं। आज हम इस लेख में भुना हुआ चना और किशमिश खाने के फायदों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं रोजाना भुना चना और किशमिश खाने से सेहत को होने वाले (Roasted gram with raisins) फायदे क्या हैं? 

भुना चना और किशमिश खाने के फायदे
कब्ज की समस्या करे दूर
भुना चना और किशमिश खाने से कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, भुना चना और किशमिश फाइबर से भरपूर होता है. जो मल को सॉफ्ट करता है। इससे मल त्यागने में आसानी होती है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो नियमित रूप से भुने हुए चने और किशमिश का सेवन करें। इससे काफी लाभ होगा।
इम्यूनिटी करे बूस्ट
भुना चना और किशमिश खाने से इम्यून पावर बूस्ट हो सकती है। दरअसल, चना कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन B6, मैग्नीशियम इत्यादि से भरपूर होता है। वहीं, किशिमिश में भी कई तरह के पोषक तत्व जैसे- आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी6 इत्यादि पाए जाते हैं। ऐसे में इन दोनों का मिश्रण आपके शरीर में इन पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकता है। जिससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
खून की कमी करे दूर
किशमिश में आयरन भरपूर रूप से मौजूद होता है। वहीं, चना भी आयरन से भरपूर आहार में से एक है। इन दोनों का मिश्रण शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आपको एनीमिया की शिकायत है, तो आप नियमित रूप से किशमिश और भुने चने को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
मोटापा करे कंट्रोल
किशमिश और भुने हुए चने में कैलोरी और शुगर की मात्रा कम होती है। ऐसे में इन दोनों के सेवन से आपके शरीर का वजन कंट्रोल रह सकता है। अगर आप वजन कम करने का सोच रहे हैं, तो नियमित रूप से एक्सरसाइझ के बाद भुने हुए चने और किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी। साथ ही यह वेट लॉस करने में भी असरदार होता है। OnlyMyHealth
बुखार के समय खाएं
बुखार में खाने की इच्छा काफी कम होती है। ऐसे में आप बीच-बीच में कुछ हल्का-फुल्का जरूर खाएं। ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहे। बुखार के समय मरीज को भुना चना और किशमिश दिया जा सकता है। दरअसल, किशमिश एंटी-बायोटिक्स से भरपूर होता है. जो बुखार को कम करने में प्रभावी है। इसके साथ ही यह आपके शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
लिवर को रखे स्वस्थ
भुने हुए चने और किशमिश के सेवन से लिवर भी मजबूत होता है। इससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। साथ ही शरीर को भरपूर रूप से पोषक तत्व प्राप्त होता है। इसलिए यह आपके लिवर को मजबूती प्रदान करने में काफी फायदेमंद हो सकता है।
भुना हुआ चना और किशमिश का सेवन करने से आपके शरीर को कई अन्य लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इनका सेवन करें।


Tags:    

Similar News