Bread Barfi : आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप घर पर झटपट तैयार कर सकते हैं, ये स्वाद में भी बेहद लजीज होती है और इसकी खासियत ये है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियां घर की रसोई में पहले से ही मौजूद होती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं दूध और ब्रेड से बनने वाली मीठी बर्फी की।
ब्रेड बर्फी बनाने की सामग्री :
ब्रेड स्लाइस – 6 से 7
दूध – 2 कप
चीनी – स्वादानुसार
मावा (खोया) – 1 या आधा कप
घी – 2 चम्मच
इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
बादाम, पिस्ता और काजू – 10 से 12 (कटी हुई)
ब्रेड बर्फी बनाने की विधि :
सबसे पहले ब्रेड के किनारे को काट दें और फिर इसे मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
फिर एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें ब्रेड का मिक्सर डालें और 2 से 3 मिनट तक हल्का भूनें.
इसके बाद अब इसमें दूध डालें और चलाते रहें.
जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो उसमें चीनी और मावा डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं.
अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट डालें और अच्छे से मिलाएं.
अब एक थाली या ट्रे में थोड़ा घी लगाएं और उसमें इस मिश्रण को डालकर फैला दें. इसके बाद ऊपर से बचे हुए ड्राई फ्रूट से सजाएं.
इसके ठंडा होने पर आप अपने पसंद के हिसाब से आकार में काट लें.
अब तैयार है आपका घर में बना हुआ टेस्टी और कम मिनट में बना हुआ बर्फी|