Brain Tumor: क्या हैं ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण, कैसे करें इसकी पहचान
Brain Tumor: ब्रेन ट्यूमर दिमाग के आसपास की सेल्स के तेजी से बढ़ने के कारण होता है. ये कैंसर और नॉन कैंसर दोनों प्रकार का हो सकता है.कुछ ट्यूमर धीमी गति से बढ़ते हैं, लेकिन कुछ आक्रामक और जानलेवा हो सकते हैं. आमतौर पर लोग ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं. वह इसको कोई आम समस्या समझते हैं. सिर में दर्द होता है तो पेनकिलर ले लेते हैं, लेकिन जब आराम नहीं मिलता है और हालात गंभीर हो जाती है तब अस्पताल जाते हैं. ऐसे में आपको ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए|
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण क्या होते हैं:
हेल्थलाइन के मुताबिक, ब्रेन ट्यूमर के ये लक्षण होते है
•लगातार सिरदर्द, खासकर सुबह के समय
•बिना कारण मतली या उल्टी
•किसी को पहली बार दौरे (सीज़र) आना
•देखने, सुनने या बोलने में कठिना
•संतुलन बिगड़ना या चलने में अस्थिरता
•व्यवहार में बदलाव या चिड़चिड़ापन
•याददाश्त में कमी या भ्रम की स्थिति