Beauty Tips: किचन में पड़े टमाटर से बनाएं ये फेस पैक, मिनटों में चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो
Beauty Tips: शादियों में सीजन में हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग फेस चाहता है. मगर कम समय में पार्लर जैसा ग्लोइंग फेस सभी को चाहिए. इसमें आपकी किचन में इस्तेमाल होने वाले टमाटर आपकी काफी मदद कर सकते हैं. टमाटर में मौजूद सिट्रिक एसिड आपके चेहरे के सारे डेड सेल्स को हटाकर साफ्ट और स्मूद स्किन टेक्स्चर देता है. इसीलिए शादी या पार्टी से पहले टमाटर के यह 3 फेसपैक जरूर इस्तेमाल करें. इससे आपकी स्किन शीशे की तरह ग्लो करने लगेगी|
टमाटर फेसपैक बनाने का तरीका-
1. टमाटर और शहद फेसपैक-
टमाटर को मैश करके उसमें शहद मिलाएं. इस फेसपैक को चेहरे पर 4-5 मिनट तक मसाज करें. उसके बाद 10-15 मिनट के लिए पैक को चेहरे और गर्दन पर ऐसे लगा हुआ छोड़ दें. थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा धुल लें. इससे आपकी स्किन में नमी आती है और चेहरे का रूखापन चला जाता है|
2. टमाटर और दही फेसपैक-
टमाटर और दही को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर 4-5 मिनट मसाज करें. फिर 10-15 मिनट बाद इस फेसपैक को अच्छे से धोकर साफ कर लें. टमाटर में मौजूद एसिड आपकी डेड स्किन को हटाएगा. वहीं दही स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करेगा|
3. टमाटर और बेसन फेसपैक-
टमाटर के रस में बेसन मिक्स करके चेहरे पर लगाएं. इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर आप चेहरे पर स्क्रब कर सकते हैं. इस फेसपैक से आपके चेहरे की सारी टैनिंग गायब हो जाएगी|
टमाटर के फेसपैक लगाने के कई सारे फायदे होते हैं. इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड आपकी चेहरे से डेड सेल्स हटाने में मदद करता है. चेहरे का हाईड्रेशन मेनटेन करने के लिए टमाटर का पानी बेस्ट ऑप्शन होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा से झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं. टमाटर आपके चेहरे से टैनिंग हटाने में मदद करता है. टमाटर का फेसपैक चेहरे को ग्लोइंग और शाइनी बनाता है|