Beauty tips: आंखों के नीचे हो गए डार्क सर्कल तो आजमाएं ये नुस्खे

Update: 2024-07-27 14:23 GMT
Beauty tips ब्यूटी टिप्स: आंखों के नीचे डार्क सर्कल काफी सारी लड़कियों की समस्या होती है। वहीं उम्र बढ़ने के साथ भी काफी सारी महिलाओं को ये समस्या परेशान करती है। ऐसे में घरेलू नुस्खे इन डार्क सर्कल को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। जो स्किन की डॉक्टर हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पेज पर डार्क सर्कल से निपटने के लिए नुस्खा बताया है। जो आंखों के नीचे फैल रहे काले घेरों को खत्म करने में मदद कर सकता है। तो चलिए जानें वो कौन से नुस्खे हैं जो
अंडर
आई डार्क सर्कल की समस्या को खत्म करेंगे।
लगाएं कच्ची मलाई
डॉ. कच्ची मलाई लगाने की सलाह देती हैं। कच्ची मलाई को लेने के लिए सबसे पहले कच्चे दूध को आधे घंटे के लिए बर्तन में छोड़ दें और इसके ऊपर जमे गाढ़े सफेद दूध को उंगलियों की मदद से निकालें। यही है कच्ची मलाई, इस मलाई को उंगलियों के पोर्स की मदद से आंखों के नीचे और ऊपर आसपास के एरिया में लगाएं। आंखों के नीचे गाढ़े हो रहे काले घेरों में इस कच्ची मलाई को लगाने से असर दिखता है।
ग्लिसरीन, नीबू और गुलाब जल
कच्ची मलाई लगाने के एक हफ्ते बाद रोजाना रात को नींबू के रस, ग्लिसरीन और गुलाब जल के मिक्सचर को लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल से छुटकारा मिल जाएगा। एक चम्मच ग्लिसरीन में चार से पांच बूंद नींबू का रस मिलाएं और साथ में गुलाब जल मिक्स कर Cotton pads को इसमे डुबोएं। फिर रात को सोते वक्त आंखों के नीचे रखें। एक से डेढ़ घंटे बाद इसे हटा दें।
सुबह एक बार फिर कच्ची मलाई को लगाएं। ध्यान रहे कि कच्ची मलाई को रोजाना लगाएं। वहीं नींबू, ग्लिसरीन और गुलाब जल के मिक्सचर को सप्ताह में दो बार ही लगाएं। ये दो नुस्खा आंखों के नीचे हो रहे काले घेरे को खत्म करने में मदद करेगा।
लगाएं विटामिन ई अंडर आई क्रीम
इसके साथ ही विटामिन ई मिक्स अंडर आई क्रीम को आई पैक हटाने के बाद लगाएं। रोजाना लगाने से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।
Tags:    

Similar News

-->