Baba Ramdev Tips: आंखों को स्वस्थ रखने और चश्मा हटाने के लिए अपनाएं बाबा रामदेव के ये उपाय
Jabalpur जबलपुर: जबलपुर जिले के हनुमानताल थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बाबा टोला निवासी और पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर सूरज चौधरी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और उसकी पहचान शुरू की।
सूरज की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुँचे। नाले के पास उसका शव देखकर वे दंग रह गए। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सूरज एक रात पहले कन्या भोज और भंडारे में शामिल होने की बात कहकर निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। रात भर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने सूरज की मौत पर गहरा संदेह जताया है। उनका साफ आरोप है कि सूरज की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि किसी विवाद या रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। बाद में शव को नाले में फेंक दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मदार टेकरी के पास नाले में मिले व्यक्ति की पहचान हनुमानताल थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सूरज के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर, आशंका है कि अत्यधिक शराब पीने के कारण वह नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।