Apple jam: गर्मी के मौसम में इसका सेवन पेट को ठंडक पहुंचाएगा और पाचन क्रिया को बेहतर बनाएगा

Update: 2025-04-09 02:24 GMT
Apple jam: गर्मी में सेब का मुरब्बा जरूर खाना चाहिए। इसके सेवन से लाभ ही लाभ है। यह पेट को ठंडक देता है और पाचन भी अच्छा रहता है। वैसे तो यह बाजार में भी मिल जाता है, लेकिन घर पर तैयार की गई इस डिश की बात ही कुछ और होती है। इसे घर में भी आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आपने इतनी टेस्टी और हेल्दी डिश को अभी तक नहीं आजमाया तो अब और देर नहीं करें।
सामग्री (ingredients)
1 किलो सेब
1 किलो चीनी
2 नींबू
आधा चम्मच इलायची पाउडर
- सबसे पहले सेब को धोकर छील लें। सेब का रंग काटते ही काला पड़ने लगता है इसलिए इन्हें तुरंत पानी में डालकर छोड़ दें।
- अब एक ऐसा बर्तन लें जिसमें सभी सेब आ जाएं और पानी में डूब जाएं इतना पानी बर्तन में भर लें।
- जब पानी उबलने लगे तो इसमें सभी छीले हुए सेब डाल दें और सेब के नरम होने तक पकाएं।
- करीब 15 मिनट तक पकने दें फिर बीच में एक बार चेक कर लें। अगर सेब सॉफ्ट हो गए हों तो गैस बंद कर दें।
- अब सेब को पानी से निकाल लें और इसी पानी में चीनी डाल दें जिससे आपको चाशनी तैयार करनी है। चाशनी बनाने के लिए 1 किलो चीनी में 3-4 कप पानी लेना है।
- जब आपको लगे कि चीनी पानी में घुल गई है तो इसमें सेब डाल दें और इलायची पाउडर मिक्स कर दें।
- मुरब्बा बनाने के लिए 2 तार की चाशनी बनानी है। सेब डालने के बाद इसे तब तक पकाना है जब तक चाशनी शहद जैसी गाढ़ी न हो जाए।
- अब गैस बंद कर दें और सेब को 2 दिन तक चाशनी में ही पड़े रहने दें। मुरब्बा में नींबू का रस मिला दें और इसे दिन में 1-2 बार चला दें।
- तैयार है स्वादिष्ट सेब का मुरब्बा। इसे आप फ्रिज में रखकर 2 महीनों तक खा सकते हैं।
Tags:    

Similar News