Apple and semolina pudding:घर पर आसानी से बन जाता है

Update: 2025-09-10 02:52 GMT
Apple and semolina pudding: यह एक बहुत टेस्टी डिश है। पूरा परिवार एकसाथ बैठकर इसका लुत्फ उठाएं। इसे घर आए मेहमानों के सामने सर्व कर सकते हैं। जो भी इसे खाएगा वो पूरी तरह से तृप्त हो जाएगा। अब इसे बनाने में और देर नहीं करें। किसी अवसर का इंतजार करने के बजाय किसी भी दिन तैयार कर सबको खुश कर दें।
सामग्री (Ingredients)
सूजी
2 बडे सेब (बारीक स्लाइस)
1 बड़ा सेब (प्यूरी)
1 कप दूध
1 कप पानी
1/3 कप चीनी
1/2 चम्मच हरी इलायची पाउडर
चुटकीभर केसर
पिस्ता (कटे हुए)
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक पैन में सूजी को लाल होने तक भूनें।
- अब एक सूखे पैन में दूध और पानी डालकर उबालें।
- फिर उसमें शक्कर, हरी इलायची पाउडर और थोड़ा सा केसर डालकर हल्के से चलाएं।
- अब इसमें सूजी मिलाएं और गाढ़ा होने तक चलाएं।
- अब इसमें प्यूरी किया हुआ सेब मिक्स करें और कुछ मिनट तक पकाएं।
- गैस बंद कर दें और हलवे को स्लाइस किए हुए सेब, पिस्ते और केसर से गार्निश करें।
- अब यह सेब और सूजी का स्वादिष्ट हलवा गरमा गरम सर्व करें।
Tags:    

Similar News