सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली सेहत के लिए वरदान, 5 बीमारियों में असरदार
Lifestyle लाइफस्टाइल : यदि आप दिन की शुरुआत एक छोटी सी अच्छी आदत से करना चाहते हैं, तो कच्चे लहसुन की एक कली आपकी सेहत के लिए चमत्कारी साबित हो सकती है।
आयुर्वेद और आधुनिक रिसर्च दोनों ही यह मानते हैं कि सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चा लहसुन एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को भीतर से साफ करने और रोगों से लड़ने में मदद करता है।
5 सेहत समस्याओं में मददगार है लहसुन :
ब्लड प्रेशर कंट्रोल : उच्च रक्तचाप की समस्या में लहसुन बहुत असरदार है। यह रक्त संचार को बेहतर करता है और धमनियों को रिलैक्स करता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाए : लहसुन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है।
पाचन तंत्र मजबूत : लहसुन एंजाइम को एक्टिव करता है जिससे खाना जल्दी पचता है और गैस/एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
इम्युनिटी बूस्ट : इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और बार-बार बीमार पड़ने से बचाते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल : लहसुन इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज़ कंट्रोल में रहती है।
कैसे करें सेवन? : सुबह उठते ही एक कली कच्चे लहसुन को हल्का चबाकर गुनगुने पानी के साथ निगल लें।
अगर गंध परेशान करे तो आप इसे शहद या नींबू पानी के साथ भी ले सकते हैं।