Lifestyle लाइफस्टाइल : दलती जीवनशैली और प्रोसेस्ड फूड्स की बढ़ती खपत से लोग तेजी से टाइप 2 डायबिटीज़ की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में एक वरिष्ठ डायटीशियन और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट ने चेतावनी दी है कि हमारी रोजमर्रा की थाली में शामिल कुछ आम चीजें — जैसे नूडल्स, मैदा और अन्य प्रोसेस्ड फूड्स — ब्लड शुगर को खतरनाक स्तर तक पहुंचा सकती हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, ये 6 खाद्य पदार्थ शरीर में धीरे-धीरे "ज़हर" की तरह काम करते हैं, खासकर डायबिटिक या प्री-डायबिटिक व्यक्तियों के लिए:
ये हैं वो 6 खतरनाक चीजें: मैदा (Refined Flour): रिफाइंड कार्ब्स, फाइबर नहीं, शुगर स्पाइक का मुख्य कारण
नूडल्स और पास्ता: मैदे और कृत्रिम स्वादों से भरपूर
व्हाइट ब्रेड: फाइबर रहित, तेजी से शुगर लेवल बढ़ाता है
शुगर युक्त ड्रिंक्स और सोडा: खाली कैलोरी, हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स
बेकरी आइटम्स (केक, कुकीज़ आदि): ट्रांस फैट, रिफाइंड चीनी और आटा से भरपूर
फ्रेंच फ्राइज़ और डीप फ्राई फूड्स: हाई कार्ब और ट्रांस फैट का खतरनाक कॉम्बिनेशन
विशेषज्ञों ने बताया कि इन चीजों का लंबे समय तक सेवन करने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक 250–300 mg/dL तक जा सकता है, जो कि डायबिटिक क्राइसिस जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।