भारत
हैवान पति ने 'खेत पर आने' को लेकर की पत्नी की हत्या, पुलिस भी हैरान
jantaserishta.com
27 July 2025 2:03 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 69 साल के व्यक्ति ने मामूली बहस के चलते अपनी पत्नी की सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास भी किया, जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला दक्षिण सोलापुर तालुका के हत्तूर गांव का है. मृतका का नाम गौराबाई नीलकंठ पाटिल है. गौराबाई की उम्र 60 साल थी. वहीं आरोपी पति का नाम नीलकंठ भीमराव पाटिल है, जो 69 साल का है. नीलकंठ पाटिल शराब का आदी था और अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था.
आषाढ़ी अमावस्या के दिन गौराबाई खेत में प्रसाद चढ़ाने गई थीं. वहां मौजूद उनके पति नीलकंठ ने बहस शुरू कर दी और गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना वाले दिन आरोपी ने पत्नी से कहा कि तुम खेत पर नहीं आती... इसी बात पर बहस बढ़ गई और नीलकंठ ने पत्नी के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खेत में फसल पर छिड़का जाने वाला कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया.
दक्षिण सोलापुर तालुका के हत्तूर का रहने वाला नीलकंठ पाटिल शराब का आदी था. नीलकंठ की पत्नी गौराबाई रोज खेत पर नहीं आती थीं, जिससे पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था. शुक्रवार को अमावस्या के कारण गौराबाई खेत में प्रसाद चढ़ाने गई थीं. इस दौरान गौराबाई के पति नीलकंठ ने कहा कि तुम खेतों पर नहीं आती, आज क्यों आई हो? नीलकंठ ने झगड़ा शुरू कर दिया और इसी बीच सिर पर पत्थर से वार करके हत्या कर दी.
नीलकंठ का खेत दक्षिण सोलापुर तालुका के हत्तूर गांव में है. वह पत्नी की हत्या करने के बाद सड़क किनारे बैठकर पुलिस का इंतजार करने लगा. जब पड़ोस के एक किसान को नीलकंठ के शरीर पर खून के धब्बे दिखे तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी. इसके बाद घटना की जानकारी हुई. पुलिस ने नीलकंठ को गिरफ्तार कर लिया है. गौराबाई कभी बेंगलुरु तो कभी हत्तूर में रहती थीं. यह घटना तब हुई, जब वे आषाढ़ी अमावस्या पर श्रावण उत्सव मनाने गांव आई थीं.
मृतका के बेटे 41 वर्षीय अमसिद्ध पाटिल ने बीजापुर नाका पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस मौके पर पहुंची और नीलकंठ को हिरासत में लिया, तभी उसने पेट में दर्द की शिकायत की. पूछने पर उसने बताया कि उसने खेत में इस्तेमाल किया जाने वाला कीटनाशक पी लिया है. इसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





