रूफटॉप डेकोर के 5 शानदार आइडियाज

Update: 2026-06-24 14:14 GMT

लाइफ स्टाइल : अगर आप भी दिनभर की थकान के बाद शाम को किसी शांत और सुकून भरी जगह पर बैठकर चाय या कॉफी का मजा लेना चाहते हैं, तो आपकी घर की खाली पड़ी छत ही आपके लिए परफेक्ट स्पॉट बन सकती है। थोड़े से डेकोरेशन आइडियाज अपनाकर आप अपनी छत को एक स्टाइलिश और आरामदायक कैफे जैसी जगह में बदल सकते हैं, जहां आप रिलैक्स होकर समय बिता सकें।

छत को कैफे जैसा लुक देने के लिए सबसे पहले लाइटिंग पर ध्यान देना जरूरी है। फेयरी लाइट्स, वॉर्म एलईडी स्ट्रिप्स और हैंगिंग बल्ब्स छत के माहौल को पूरी तरह बदल सकते हैं। इन्हें दीवारों, रेलिंग या पौधों के आसपास लगाने से शाम के समय एक खूबसूरत और सॉफ्ट रोशनी का माहौल बनता है, जो कैफे जैसी फीलिंग देता है।

इसके बाद बात आती है बैठने की व्यवस्था की। छत पर बांस या बेंत की कुर्सियां और छोटी टेबल लगाई जा सकती है। अगर जगह कम हो तो रंगीन कुशन और मैट बिछाकर लो-सिटिंग एरिया भी तैयार किया जा सकता है। बीन बैग्स जोड़ने से जगह और भी मॉडर्न और कंफर्टेबल बन जाती है, जहां घंटों बैठकर आराम किया जा सकता है।

पौधे किसी भी जगह को नेचुरल और फ्रेश बनाते हैं। छत पर मनी प्लांट, पाम ट्री, फूलों के गमले और वर्टिकल गार्डन लगाकर आप एक ग्रीन कॉर्नर तैयार कर सकते हैं। यह न सिर्फ कैफे जैसा लुक देगा बल्कि ताजी हवा और सुकून भरा माहौल भी बनाएगा।

इसके साथ ही एक छोटा सा कॉफी कॉर्नर या मिनी कॉफी बार भी बनाया जा सकता है। एक छोटे टेबल या कार्ट पर कॉफी मेकर, मग्स और स्नैक्स रखकर आप अपनी छत को एक परफेक्ट कैफे स्पॉट में बदल सकते हैं। यहां बैठकर आप कभी भी ताजगी भरी कॉफी का आनंद ले सकते हैं।

अंत में, एक झूला या मैक्रैम हैंगिंग चेयर छत की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। यह न सिर्फ आराम देता है बल्कि शाम की हवा में बैठकर चाय या कॉफी का मजा लेने का अनुभव भी खास बना देता है। इन छोटे-छोटे बदलावों से आपकी साधारण छत एक शानदार और कूल कैफे जैसे स्पेस में बदल सकती है।

Tags:    

Similar News