Chhaava Day 1 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़े विक्की कौशल, पहले ही दिन लहराया विजय पताका

Update: 2025-02-15 00:59 GMT
Chhaava Day 1 BO Collection: अभिनेता विक्की कौशल Vicky Kaushal की शेर की दहाड़ ने उनकी नई फिल्म 'छावा' Chhaava को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली है। बतौर सोलो हीरो विक्की कौशल के करियर की यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग भी है। 'छावा' पहले ही विक्की कौशल Vicky Kaushal के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है, फिल्म ने पहले ही दिन अपनी लागत का करीब 20 फीसदी कमाकर वीकेंड को खुशनुमा बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। निर्माता दिनेश विजन की फिल्म 'छावा' Chhaava की 12,344 शो की एडवांस बुकिंग पिछले सोमवार से चल रही है। फिल्म शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज हुई। वैलेंटाइन डे पर कई कपल्स भी फिल्म देखने पहुंचे और उन्हें फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के बीच श्री और सखी श्री कहकर संबोधित किए गए संवाद काफी पसंद आए। फिल्म के क्लाइमैक्स में मां जगदंबा को याद करते हुए संभाजी और येसुबाई को देख लोगों की आंखों में आंसू भी आ गए। इसके बाद फिल्म का खौफनाक क्लाइमेक्स लोगों को सालों तक याद रहेगा।
फिल्म 'छावा' Chhaava बनाने वाली कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने गुरुवार शाम को दावा किया था कि फिल्म की करीब पांच लाख टिकटें बिक चुकी हैं और कंपनी ने एक बयान भी जारी कर इसे ऐसी फिल्म बताया जिसने रिलीज से पहले ही कमाल का कारोबार किया है। यह बयान शुक्रवार शाम को सच होता नजर आया जब फिल्म ने रात होते-होते 25 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया। किसी भी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अगर उसके मेकिंग और प्रमोशन बजट का 20 फीसदी या उससे ज्यादा हो तो उसके हिट होने की संभावना प्रबल हो जाती है। फिल्म 'छावा' Chhaava 130 करोड़ रुपये में बनी है।
फिल्म 'छावा' Chhaava के रिलीज के पहले दिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने से हिंदी सिनेमा में विक्की कौशल Vicky Kaushal की साख भी बढ़ने की उम्मीद है। यह कलेक्शन इस साल अब तक किसी भी हिंदी फिल्म का सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन है। इससे पहले अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' ने रिलीज के पहले दिन करीब 15.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
Tags:    

Similar News