Akshay Kumar: भक्ति से लेकर कॉमेडी तक, आने वाले समय में इन फिल्मों में अलग-अलग अंदाज में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार
Akshay Kumar: अक्षय कुमार के सितारे बुलंदी पर हैं। इस साल जनवरी में फिल्म 'स्काई फोर्स' से उन्होंने दमदार शुरुआत की। फिर अप्रैल में 'केसरी चैप्टर 2' से उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया है। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा है। इस साल वे कई दमदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। कॉमेडी से लेकर माइथोलॉजिकल एपिक ड्रामा तक, वे अलग-अलग शैली की फिल्मों में नजर आएंगे। देखिए लिस्ट
हाउसफुल 5:
जून में अक्षय कुमार फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे। यह मल्टीस्टारर फिल्म है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, जैकलीन, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और नाना पाटेकर जैसे सितारे नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है। यह फिल्म 06 जून को रिलीज हो रही है।
कन्नप्पा:
यह पैन इंडिया फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले हैं। वहीं, काजल अग्रवाल माता पार्वती की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। उनके अलावा प्रभास और मोहनलाल जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है।
यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की यह तीसरी कड़ी है। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इस फिल्म की शूटिंग अजमेर और राजस्थान में की गई है। अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।