शक्ति का केंद्र

समूह 20 देशों के संगठन की कमान मिलने के बाद भारत विश्व के सामरिक, व्यावसायिक, पर्यावरण संबंधी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एक सर्वग्राही और सर्वस्वीकार्य वैश्विक व्यवस्था बनाने में कामयाब होगा।

Update: 2022-11-19 06:05 GMT

Written by जनसत्ता: समूह 20 देशों के संगठन की कमान मिलने के बाद भारत विश्व के सामरिक, व्यावसायिक, पर्यावरण संबंधी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एक सर्वग्राही और सर्वस्वीकार्य वैश्विक व्यवस्था बनाने में कामयाब होगा। भारत एक शांतिप्रिय देश है और विश्व में शांति कायम हो, यह भारत की नीति है, इसलिए जी-20 का अध्यक्ष होने के नाते उसकी यह भरसक कोशिश होगी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामरिक सीमा के विवादों के कारण युद्ध की स्थिति को किसी भी हालत में रोका जा सके और यूक्रेन-रूस के युद्ध को जितना जल्दी हो सके समाप्त कराया जा सके। विश्व के सबसे शक्तिशाली देशों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भारत की महान समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की एक बड़ी भूमिका सुनिश्चित की जा सके।


Tags:    

Similar News

-->