रात 1 बजे स्टेशन पर बेटी का इंतजार करते पिता का Video वायरल, लाखों लोगों के दिल छू लिए
New Delhi . पिता का प्यार शब्दों में कम, बल्कि कामों में ज्यादा दिखता है। ऐसे ही एक पिता का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रात के 1 बजे रेलवे स्टेशन पर अपनी बेटी का इंतजार करते पिता का यह वीडियो देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि एक पिता रात के अंधेरे में स्टेशन पर खड़े होकर अपनी बेटी का इंतजार कर रहे हैं। बेटी जब ट्रेन से उतरती है तो पिता की आंखों में खुशी साफ झलक रही है। इस वीडियो को ‘jyotsana.yadav.lens’ नाम की महिला ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रात के 1:00 बज रहे थे और पापा फिर भी मुझे लेने आए।”लाखों व्यूज, हजारों कमेंट्सयह वीडियो मात्र कुछ दिनों में 41 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसमें 96 हजार से ज्यादा लाइक्स और करीब 1 हजार कमेंट्स आए हैं। लोग अपनी कहानियां शेयर कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, “बेटी हमेशा पिता की प्रिंसेस होती है।”
दूसरे यूजर ने कहा, “मैं 50 पार हूं, मेरे पापा रात में गाड़ी ठीक से नहीं चला पाते थे, फिर भी सुबह 3 बजे मुझे लेने आ जाते थे।” एक और यूजर ने लिखा, “अब मेरे पापा नहीं रहे, लेकिन उनके इंतजार वाले पल आज भी याद आते हैं।”पिता-बेटी का अटूट रिश्तायह वीडियो इसलिए इतना वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें पिता के उस प्यार को दिखाया गया है जो कभी-कभी शब्दों में नहीं कहा जाता, लेकिन हर कदम में दिखता है। पिता अक्सर अपनी भावनाएं छुपाकर रखते हैं, लेकिन उनकी छोटी-छोटी कुर्बानियां उन्हें सबसे खास बना देती हैं।सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि यह वीडियो उन सभी पिताओं को समर्पित है जो बिना कुछ कहे अपने बच्चों के लिए सब कुछ कर देते हैं। कई लोगों ने लिखा कि “भारत में माता-पिता के लिए उनके बच्चे ही सब कुछ होते हैं।”यह वीडियो वर्तमान समय में पिता दिवस से पहले लोगों के दिलों को छू रहा है और याद दिला रहा है कि पिता का प्यार कितना गहरा और निश्छल होता है।