दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन तक पानी की सप्लाई रहेगी बाधित
राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। इनमें उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य दिल्ली के अधिकतर इलाके शामिल हैं।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। इनमें उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य दिल्ली के अधिकतर इलाके शामिल हैं।
जल बोर्ड के अनुसार, रोहिणी सेक्टर-एक से चार, 15, 17, सुल्तानपुर डबास, पूंठ खुर्द, माजरा डबास, चांदपुर, मंगोलपुरी, विजय विहार, रिठाला, राजा गार्डन, रमेश नगर, ख्याला, रानी बाग, मोती नगर, शारदापुरी, टैगोर गार्डन, तिहाड़ गांव, तिलक नगर, राजौरी गार्डन, अशोक विहार, कर्मपुरा, सरस्वती गार्डन, हरीनगर, अशोक नगर, मानसरोवर गार्डन, सुभाष नगर, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, गणेश नगर, कृष्णा पुरी, जेजे कालोनी ख्याला, रवि नगर और चांद नगर, इंद्रपुरी, मायापुरी, टोडापुर गांव, नारायणा गांव, नारायणा विहार, कृषि कुंज, रमेश नगर, कीर्ति नगर आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।